एक्सप्लोरर

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रजनीकांत को विशेष स्वर्ण जयंती पुरस्कार, प्रकाश जावड़ेकर ने किया एलान

50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को विशेष स्वर्ण जयंती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह महोत्सव गोवा में 20-28 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा.

नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में विशेष स्वर्ण जयंती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को इसकी घोषणा की. इस फिल्म महोत्सव का आयोजन में गोवा में 20 से 28 नवंबर के बीच किया जाएगा. इस महोत्सव में देश विदेश की लगभग 250 फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी.

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “महोत्सव की संचालन समिति ने एक विशेष आइकॉन पुरस्कार का सुझाव दिया था जो महान अभिनेता रजनीकांत को प्रदान किया जाएगा. यह आईएफएफआई के दौरान एक प्रमुख आकर्षण होगा. ”

देश की सबसे बड़ी सिने हस्तियों में से एक रजनीकांत ने सरकार को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्वर्ण जयंती के अवसर पर मुझे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं.”

प्रकाश जावड़ेकर ने इस आयोजन में विख्यात फ्रेंच अभिनेत्री इजाबेल हप्पर्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि महोत्सव के स्वर्ण जयंती वर्ष में सिनेमा के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए पचास महिला फिल्मकारों की पचास फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी.

उन्होंने कहा, “यह भारतीय फिल्म उद्योग में महिलाओं के योगदान को दर्शाएगा और उन्हें सशक्त बनाएगा.” मंत्री ने कहा कि समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली 200 विदेशी फिल्मों में से 24 ऑस्कर की दौड़ में हैं. इस वर्ष रूस इस महोत्सव का भागीदार देश होगा. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने गए अभिनेता अमिताभ बच्चन की कुछ फ़िल्में भी आईएफएफआई में प्रदर्शित की जाएंगी.

जावड़ेकर ने कहा कि महोत्सव की संचालन समिति के सदस्यों और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत चार नवंबर को होने वाली एक बैठक में हिस्सा लेंगे जिसमें आईएफएफआई की तैयारियों के अंतिम चरण पर चर्चा की जाएगी. इस महोत्सव में दस हजार से अधिक लोगों और सिनेमा प्रेमियों के भाग लेने की संभावना है.

 यह भी पढ़ें-

बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी, कहा- देखेंगे कि RCEP में हितों को पूरी तरह से समायोजित किया जा रहा है या नहीं

करतारपुर कॉरिडोर: इमरान खान के न्यौते पर पाकिस्तान जा सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मांगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget