एक्सप्लोरर

चांदनी चौक में ‘राजमा चावल’ की शूटिंग कर रहे ऋषि कपूर इस मामले में खुद को खुशकिस्मत मानते हैं

गुज़रे ज़माने के मशहूर दिवंगत अभिनेता-फिल्मकार राजकपूर के बेटे ऋषि ने बॉलीवुड में साल 1973 में फिल्म 'बॉबी' से कदम रखा था. उन्होंने 'अमर अकबर एन्थोनी', 'कर्ज', 'चांदनी', 'अग्निपथ' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के किरदार निभाएं.

 

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक में अपनी नई फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि अभी भी अच्छा काम मिलने के मामले में वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं. 65 साल के ऋषि ने बताया, "मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अभी भी अच्छा काम मिल रहा है. मैं सच में अपने काम का मज़ा ले रहा हूं."

उन्होंने कहा, "एक अभिनेता होने के नाते मुझे कोई भी चुनौती, किसी भी भूमिका या किसी भी तरह का काम लेना चाहिए. कभी-कभी फिल्में चलती हैं, कभी-कभी नहीं चलती हैं. मैं इससे चिंतित नहीं होता, लेकिन खुद को मिलने वाले किसी भी प्रकार के किरदार को निभाने को लेकर खुश हूं. यहां तक कि इस उम्र में भी मुझे अच्छी भूमिकाएं मिल रही हैं, जो मेरे लिए अच्छी खबर है. कोई भी भूमिका जो मुझे एक अभिनेता के रूप में चुनौती देती हैं, मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं."

जाने-माने दिवंगत अभिनेता-फिल्मकार राजकपूर के बेटे ऋषि ने बॉलीवुड में साल 1973 में फिल्म 'बॉबी' से कदम रखा था. उन्होंने 'अमर अकबर एन्थोनी', 'कर्ज', 'चांदनी', 'अग्निपथ' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के किरदार निभाएं.

अपने सफर के बारे में ऋषि ने कहा, "मैं टाइपकास्ट (बतौर अभिनेता) नहीं हूं. मैं हर चीज के लिए तैयार हूं. मैंने नकारात्मक, सकारात्मक और यहां तक कि हास्य भूमिकाएं की हैं. विविधता लाने के लिए किसी भी कलाकार को यह करने की जरूरत पड़ती है, तभी वह एक अच्छा अभिनेता कहला सकता है, उसे किसी भी तरह के किरदार को बखूबी निभाने में सक्षम होना चाहिए."

चांदनी चौक में फिल्माई जा रही उनकी नई फिल्म 'राजमा चावल' बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जो पीढ़ी के अंतर के कारण होने वाले संघर्ष पर प्रकाश डालती है. फिल्म 'पार्च्ड' की निर्देशक लीना यादव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋषि एक पिता की भूमिका में हैं और नवोदित कलाकार अनिरुद्ध तंवर उनके बेटे की भूमिका में हैं. फिल्म में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी हैं.

उन्होंने कहा कि वह लीना के साथ काम करना चाहते थे. पूरी फिल्म चांदनी चौक में फिल्माई जा रही है. उन्होंने बताया कि बचपन में वह जामा मस्जिद जाया करते थे और यहां खूब खाते थे. अभिनेता ने कहा कि चांदनी चौक के लोग वास्तव में सहयोगात्मक और प्यारे हैं. वे शूटिंग में भी मदद कर रहे हैं. वह हर रेस्तरां के खानों को चख रहे हैं. वह कभी राजमा चावल, तो कभी चाट, समोसा, कभी जलेबी हर दिन कुछ नया ऑर्डर करते हैं.

इस फिल्म के अलावा ऋषि फिल्म '102 नॉट आउट' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget