एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर गुहार लगाने के बाद एक्टर राजेश करीर के अकाउंट में पहुंचे 12 लाख रुपये!

अभिनेता राजेश करीर की भावुक अपील सुनकर लोगों ने 10 रुपये से लेकर 25,000 तक की आर्थिक मदद की. उनकी मदद के लिए चीन, अमेरिका और इजराइल से भी लोगों ने पैसे भेजे हैं.

मुम्बई: कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके, मगर लॉकडाउन में भयंकर आर्थिक तंगी झेल रहे अभिनेता राजेश करीर ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील के अपने बैंक अकाउंट डीटेल्स क्या साझा किये, सैंकड़ों लोगों ने उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिये. ऐसे में अब तक उनके अकाउंट में 12 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा हो चुकी है.

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही एक वीडियो साझा कर वो लोगों से यह अपील भी कर चुके हैं कि अब लोग उनके अकाउंट में और पैसे न डालें क्योंकि उनके पास जरूरत से ज्यादा पैसे आ चुके हैं, लेकिन मदद का ये सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

राजेश करीर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए लिखा, "मैं लोगों की मदद की इस भावना से बेहद अभिभूत हूं. मुझे नहीं पता कि मैं इस सभी लोगों को किस तरह से शुक्रिया अदा करूं. मदद करनेवाला हर शख्स मेरे, मेरी पत्नी और मेरे बेटे के लिए भगवान बनकर आया है."

250 से ज्यादा लोगों ने ट्रांसफर किए पैसे

राजेश ने आगे बताया कि अब तक तकरीबन 250 से अधिक लोगों ने उनके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये हैं. उन्होंने कहा, "अपनी हैसियत के मुताबिक लोगों ने 10, 50, 100 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की मदद पहुंचाई है. देशभर से ही नहीं, चीन, अमेरिका और इजराइल से भी लोगों ने मेरी मदद की है. पता नहीं लोगों का यह एहसान मैं कैसे चुका पाऊंगा."

यहां देखिए राजेश करीर का वीडियो-

राजेश ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में पहले बताया था कि वे पंजाब लौटकर कोई छोटा-मोटा धंधा शुरू करेंगे. आज उन्होंने कहा, "इन पैसों से मैं एक डेयरी शुरू करने का सोच रहा हूं. लेकिन लौटकर ही इस बारे में कोई फैसला कर पाऊंगा. मेरे पास न कोई घर है, न किसी तरह की कोई संपत्ति है. ऐसे में मेरी प्राथमिकताओं में एक घर का निर्माण करना भी शामिल है.

फिल्म मंगल पांडे से किया डेब्यू

उल्लेखनीय है कि 2002 में मुम्बई आये राजेश करीर ने 2005 में रिलीज हुई फिल्म मंगल पांडे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अल्लाह के बंद और अग्निपथ 2 जैसी फिल्मों में भी काम किया. उनकी अगली रिलीज होनेवाली फिल्म का नाम है भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया. राजेश ने बेगुसराय नामक सीरियल और सावधान इंडिया के कई एपिसोड्स में भी काम किया है.

शिवांगी जोशी ने की मदद

सोशल मीडिया पर राजेश की भावुक अपील सुनने के बाद एक्टर सोनू सूद ने उन्हें फोन कर परिवार समेत पंजाब लौटाने का वादा किया है जबकि बेगुसराय में उनकी बेटी का रोल करनेवाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने उनके अकाउंट में 10,000 रुपये ट्रांसफर किये थे.

Video: राजेश करीर ने मदद मिलने के बाद जताया लोगों का आभार, बोले- घर जाना था, पैसों का लालची नहीं हूं मैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'रामायण' को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट
थलापति विजय पर रवि किशन ने साधा निशाना? साउथ में एक्टर्स की राजनीति पर दिया बड़ा बयान
थलापति विजय पर रवि किशन ने साधा निशाना? साउथ में एक्टर्स की राजनीति पर दिया बड़ा बयान
'क्या मैं इसके काबिल हूं?' श्री राम का रोल ऑफर हुआ तो रणबीर कपूर डर गए थे, नितेश तिवारी की Ramayana के अनसुने किस्से
'क्या मैं इसके काबिल हूं?' श्री राम का रोल ऑफर हुआ तो डर गए थे रणबीर कपूर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget