एक्सप्लोरर

Raid 2 BO Collection Day 2: 'रेड 2' का दूसरे दिन भी धमाका, साल 2025 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा, बजट वसूलने से भी रह गई इंचभर दूर

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है और कई फिल्मों को मात भी दी है.

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में लेबर डे के मौके पर यानी 1 मई को दस्तक दी थी. फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था जिसके चलते इसकी देश भर में खूब एडवांस बुकिंग हुई और उम्मीद के मुताबिक ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत हुई. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की भूतनी और साउथ की दो फिल्मों हिट 3 और रेट्रो के अलावा हॉलीवुड फिल्म थंडरबोल्ट्स से क्लैश हुआ था. लेकिन इन नई फिल्मों के बीच भी ‘रेड 2’ ने शानदार ओपनिंग ली. चलिए यहां जानते हैं फिल्म की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी है?

‘रेड 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है. इस फिल्म से एक बार फिर अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर धावा होला और अपनी दमदार अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले लेकिन दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन की मकी के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 11.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की दो दिनों की कुल कमाई 31 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ ने दूसरे दिन साल 2025 की इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात
‘रेड 2’ ने दूसरे दिन भी शानदार परफॉर्म किया है हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई लेकिन इसने साल 2025 की कई फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्श को मात दे दी है. बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक ‘रेड 2’ ने इन फिल्मों को धूल चटाई है.

  • ग्राउंड जीरो- 5 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 3.54 करोड़
  • क्रेजी- 11.09 करोड़
  • मेरे हसबैंड की बीवी- 9.38 करोड़
  • लवयापा- 7.04 करोड़
  • बैडएस रवि कुमार- 9.66 करोड़
  • इमरजेंसी- 16.52 करोड़
  • आजाद- 6.32 करोड़
  • फतेह- 12.85 करोड़
  • गेम चेंजर- 26.60 करोड़

‘रेड 2’ बजट वसूलने से रह गई इंच भर दूर
मजेदार बात ये है कि ‘रेड 2’ महज 48 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है. रिलीज के दो दिन में ही 30 करोड के कलेक्शन के साथ इसने 80 फीसदी से ज्यादा अपना बजट वसूल कर लिया है. अब इसे अपनी लागत वसूल करने के लिए 18 करोड़ रुपये और चाहिए. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म ये आंकड़ा पार कर जाएगी और इसी के साथ ‘रेड 2’ हिट हो जाएगी.

‘रेड 2’ स्टार कास्ट
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित, 'रेड 2' एक हिंदी क्राइम थ्रिलर है, जो  फिल्म, रेड (2018) के सात साल बाद रिलीज़ हुई है. यह आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने भी अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-अवनीत कौर की फोटो लाइक करने पर विराट कोहली ने दी सफाई, बोले- जान बूझकर नहीं किया, मनगढ़ंत बातें ना बनाएं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget