एक्सप्लोरर

राहुल रॉय हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

राहुल रॉय को मुम्बई के नानावटी अस्पताल में 28 नवंबर और 29 नवंबर की दरमियानी रात 1.25 बजे भर्ती कराया गया है.

मुम्बई: 1990 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात स्टार बने अभिनेता राहुल रॉय करगिल में फिल्म 'LAC - लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गये और फिलहाल उन्हें इलाज के लिए मुम्बई के नानावटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि 54 वर्षीय एक्टर राहुल रॉय को 7 दिन पहले करगिल में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था और फिर उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था. इसके बाद 28-29 नवंबर की दरमियानी रात 1.25 बजे उन्हें मुम्बई के‌ नानावटी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है.

राहुल रॉय हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

एबीपी न्यूज़ ने जब अधिक जानकारी के लिए राहुल रॉय के जीजा रोमिर सेन को फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया, "जी हां, राहुल मुम्बई के नानावटी के अस्पताल में भर्ती हैं. कोविड के माहौल को देखते हुए उन्हें एहतियात के तौर पर आईसीयू में रखा गया है. वैसे राहुल रॉय की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव है. उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है." राहुल रॉय की बहन प्रियंका रॉय ने भी अपने भाई के तबीयत में सुधार होने की बात कही. बता दें कि नानावटी अस्पताल ने अभी तक अभिनेता की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

उल्लेखनीय है कि राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने के बाद 'सपने साजन के', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'जनम', 'प्यार का साया', 'जुनून', 'पहला नशा', 'गुमराह' जैसी कई फिल्मों में काम किया. मगर 'आशिकी' जैसी सुपरहिट फिल्म से डेब्यू करने के बावजूद बॉलीवुड में वो अपना कोई खास मकाम नहीं बना पाये. राहुल रॉय ने 2006 में टेलीकास्ट हुए 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया और वे शो के पहले विजेता साबित हुए.

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में किया बड़ी बहन शाहीन भट्ट को बर्थडे विश, तस्वीरों के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
15 अगस्त पर 6.30 बजे तक 39 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget