एक्सप्लोरर

कादर खान के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- हमेशा महसूस होगी उनकी कमी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर दुख जताया है. गौरतलब है कि अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन हो गया है. वह 81 साल के थे.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर दुख जताया है. गांधी ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, 'मुझे जानेमाने अभिनेता कादर खान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. मैं उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में मौजूद प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं.'  उन्होंने कहा, 'हमें कादर खान की कमी हमेशा महसूस होगी.' कादर खान के गुज़रने पर गोविंदा ने कहा, वो मेरे उस्ताद ही नहीं बल्कि, पिता की तरह थे गौरतलब है कि अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन हो गया है. वह 81 साल के थे. उनके बेटे सरफराज ने उनके निधन की पुष्टि की है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्‍पताल में भर्ती थे. कादर खान का निधन: मौत से किस को रस्तगारी है, आज इनकी तो कल हमारी बारी है पीएम मोदी ने भी जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कादर खान के गुज़रने पर अपना दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “कादर खान जी ने अपने आश्चर्यजनक अभिनय कौशल से स्क्रीन को चमकाया और रोशन कर दिया. उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए शुक्रिया. वो एक कामयाब स्क्रीनराइटर थे, कई यादगार फिल्मों से जुड़े रहे. उनके चले जाने का दुख है. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं.” पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कादर खान के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है. उन्होंने कादर खान को याद करते हुए लिखा, “अगर आप उन बच्चों में से हैं जो 80 और 90 के दशक में हिंदी फिल्में देखा करते थे तो बहुत उम्मीद है कि आप कादर खान के जादू से वाबस्ता हुए हों. कभी उनसे मुलाकात करने का सौभाग्य तो नहीं मिला लेकिन अगर मैं कभी उनसे मिलती तो ये ज़रूर कहती ‘शक्रिया आप की कॉमेडी के लिए’, शुक्रिया आपके क्राफ्ट के लिए.”
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 6: 'वेलकम टू द जंगल' ने बुधवार भी मचाया धमाल, 5वें दिन भी खूब छापे नोट, अब शाहिद कपूर की फिल्म का करेगी शिकार
'वेलकम टू द जंगल' ने बुधवार भी मचाया धमाल, जमकर की कमाई अब शाहिद की फिल्म का करेगी शिकार
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
Mumbai Rain: किसी के लिए बारिश बनी मजा तो किसी के लिए सजा, अशनूर कौर के घर में घुसा पानी, बालकनी में खड़े होकर नहाईं तमन्ना भाटिया
किसी के लिए बारिश बनी मजा तो किसी के लिए सजा, अशनूर कौर के घर में घुसा पानी, बालकनी में खड़े होकर नहाईं तमन्ना भाटिया
Welcome To The Jungle Day 6: 'वेलकम टू द जंगल' ने छठे दिन काटा बॉक्स ऑफिस पर गदर, बनाए ये 6 रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' ने छठे दिन काटा बॉक्स ऑफिस पर गदर, बनाए ये 6 रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget