एक्सप्लोरर

होटल ने राहुल बोस से दो केलों के वसूले 442 रुपए, एक्टर ने सोशल मीडिया पर ऐसे निकाली भड़ास

बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस इन दिनों चंडीगढ़ में हैं और एक नामी होटल में ठहरे हैं. हाल ही में राहलु के साथ होटल में कुछ अजीबो-गरीब मामला हुआ जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया.

बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस इन दिनों चंडीगढ़ में हैं और अपने आने वाले प्रोडजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंचे राहुल बोस वहीं के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए हैं.

लेकिन इस आलीशान होटल में रहे राहुल बोस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो हैरान रह गए और इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके की.

राहुल बोस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो अपनी आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो राहुल कहते नजर आ रहे हैं, ''मैं चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहा हूं और मैं इस आलीशान होटल में ठहरा हुआ हूं. ये बेहद खूबसूरत होटल है और मैं इस प्यारे से स्वीट में ठहरा हूं. जिसमें फ्री कूकीज हैं और खूबसूरत फूल हैं. लेकिन मैं जिम में एक्सरसाइज कर रहा था तो मैंने होटल स्टाफ से दो केले मंगवाए और उन्होंने मुझे दिए भी लेकिन दो केलों का बिल देखकर मैं हैरान रह गया.''

राहुल बोस के इस पोस्ट के बाद फैंस के रिएक्शन भी सामने आए जिसमें वो होटल की आलोचना करते दिखे. राहुल बोस की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सौम्य रंजन नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ बनाना नहीं है बल्कि ये उल्लू बनाना है.

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, जितना होटल वालों ने केलों पर जीएसटी लगाया है उतने में तो एक दर्जन केले आ जाते. एक यूजर ने बड़े मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद आपने गलत तरीके से बनाना मांगा होगा. आपको उनसे केला मांगना चाहिए था, शायद केला वो आपको थोड़ा सस्ता दे देते.

आपको बता दें कि राहुल बोस पिछली बार कमल हासन की 'विश्वरूपम 2' में नजर आए थे. साथ ही उन्होंने बतौर निर्देशक एक फिल्म डायरेक्ट की थी जिसका नाम 'पूर्णा' था. इस फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से खूब प्रशंसा मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 7: 'वेलकम टू द जंगल' ने 7वें दिन भी मचाई धूम, 'कॉकटेल 2' के उड़ा दिए परखच्चे, इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
'वेलकम टू द जंगल' ने 7वें दिन भी मचाई धूम, 'कॉकटेल 2' के उड़ा दिए परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
Aamir Khan-Gauri Wedding: 'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
Welcome To The Jungle BO Day 7: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget