एक्सप्लोरर

रईस Vs काबिल: जानें, समीक्षकों की नजर में कौन पड़ रहा है किस पर भारी?

नई दिल्ली: साल 2017 की दो बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. एकतरफ जहां सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' है तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल'. माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में एकदूसरे को कड़ी टक्कर देंगे. ऐसे में फैंस के लिए यह तय कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है कि वे शाहरुख की फिल्म 'रईस' देखें या ऋतिक की 'काबिल'. आइये इसमें हम आपकी कुछ मदद करते हैं और बताते हैं कि समीक्षकों की नज़र में कैसी है 'रईस' और 'काबिल'...

पहले जानते हैं रईस के बारे में...

1. बीबीसी हिंदी ने रईस को 2.5 स्टार दिए हैं और लिखा है, 'रईस देखनी है तो दिमाग घर पर छोड़ आइए, डेयरिंग साथ लाइए.' हालांकि बीबीसी ने फिल्म में शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग की तारीफ की है. वहीं माहिरा के अभिनय को काम चलाऊ बताया है.

2. एनडीटीवी हिंदी की समीक्षा के मुताबिक फिल्म की कहानी भले ही साधारण हो लेकिन शाहरुख और नवाजुद्दीन ने फिल्म में जान डाल दी है. फिल्म के डायलॉग्स लोगों को ताली और सिटियां बजाने पर मजबूर करते हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट को एनडीटीवी की समीक्षा में शानदार बताया गया है. फिल्म को इन्होंने 3 स्टार दिए हैं. Raees 3. नवभारत टाइम्स ने 'रईस' को 3.5 स्टार देते हुए कहा है कि आप अगर शाहरुख खान के फैन हैं तो इसे जरूर देखने जाएं. वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख के जबरदस्त डायलॉग के अलावा नवाज के वन लाइनर लोगों को पसंद आएंगे.

4. दैनिक जागरण ने रईस को 3.5 स्टार दिया है. वेबसाइट ने निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म को वास्तविकता के करीब बताया है वहीं शाहरुख के अभिनय की भी तारीफ की है. दैनिक जागरण के मुताबिक शाहरुख ने कुछ अलग करने की कोशिश की है और इसमें वह सफल हुए हैं.

अब जानिए कैसी ऋतिक की 'काबिल'...

1. नवभारत टाइम्स ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं. चार स्टार ही काफी है यह बताने के लिए कि फिल्म नवभारत टाइम्स के मुताबिक बढ़िया है. वेबसाइट ने ऋतिक रोशन की एक्टिंग को शानदार बताया है और मनोरंजक फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर की भी तारीफ की है. kaabil 2. वहीं एनडीटीवी हिंदी ने जहां फिल्म में रितिक रोशन और रोनित रॉय की एक्टिंग की तारीफ की है वहीं स्टार के मामले में फिल्म को 2.5 स्टार दिए हैं. वेबसाइट के मुताबिक फिल्म में नयापन नहीं है.

3. दैनिक जागरण ने ऋतिक रोशन की इस फिल्म को 4 स्टार दिए हैं. वेबसाइट का कहना है कि यह फिल्म ऋतिक रोशन की लोकप्रियता के नए स्तर पर ले जाएगी.

4. वहीं फिल्मी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ ने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए कहा है कि ऋतिक रोशन की एक्टिंग के दर्शक कायल हो जाएंगे और उन्हें सलाम करते हुए बाहर आएंगे. अगर कमियों की बात करें तो वेबसाइट ने फिल्म के तकनीकी पहलू को कमजोर बताया है.

यहां देखें रईस का ट्रेलर-

यहां देखें काबिल का ट्रेलर-

अपराध की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget