एक्सप्लोरर

काम की तलाश में हैं राधिका आप्टे, कहा- उम्मीद है स्टार्डम न हो काल्पनिक

अभिनेत्री का कहना है कि फिल्मों में, हमेशा दिलचस्प प्रस्ताव पाना और किसी भी खेल के शीर्ष पर बने रहना असंभव है. जल्द ही राधिका की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं. फिल्म अंधाधुंध में राधिका एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी तो वहीं फिल्म 'बाजार' में वो सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी.

नई दिल्ली: अपने एक दशक से अधिक लंबे करियर में राधिका आप्टे ने फिल्म उद्योग में अपनी एक खास जगह बनाई है और उन्हें उम्मीद है कि उन्होंने जो सफलता हासिल की है वह "अल्पकालिक" नहीं रहेगी. अभिनेत्री का कहना है कि फिल्मों में, हमेशा दिलचस्प प्रस्ताव पाना और किसी भी खेल के शीर्ष पर बने रहना असंभव है. राधिका ने बताया, ‘‘यह अस्तित्व का मुद्दा है. एक स्वतंत्र उद्योग में हमेशा डर बना रहता है. यह आशंका रहती है कि आप नीचे जा सकते हैं. जब आप एक फ्रीलॉन्सर होते हैं तो आप हमेशा अगली नौकरी की तलाश में रहते हैं. हमेशा संघर्ष की स्थिति रहती है. मैं अभी इसके लिए संघर्ष कर रही हूं कि मैं आगे क्या करने जा रही हूं.’’
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा होता है जब आपके पास पटकथाओं की झड़ी लगी रहती है लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब कुछ भी ठोस नहीं हो रहा होता है. राधिका ने कहा ‘‘मैं इस उद्योग में बने रहना चाहती हूं. मैं काम करना चाहती हूं और उम्मीद है कि मुझे अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे और मिलते रहेंगे . यह भी उम्मीद है कि जो सफलता मुझे मिली है, वह अल्पकालिक नहीं रहेगी.’’ बता दें कि राधिका आप्टे हाल ही में नेटफ्लिक्स के दो सीरीज में नजर आईं , जिसके लिए उन्हें खासी तारीफ मिली है. वेब सीरीज 'घोल' और 'सेक्रेड गेम्स' में राधिका के काम को फैंस ने खासा पसंद किया था. जल्द ही राधिका की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं. फिल्म अंधाधुंध में राधिका एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी तो वहीं फिल्म 'बाजार' में वो सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 4 बजे का कलेक्शन
'उसे सजा मिलनी चाहिए...', 'महाभारत' फेम गजेंद्र चौहान ने इमरान खान को कहा-'देशद्रोही'!
'उसे सजा मिलनी चाहिए...', 'महाभारत' फेम गजेंद्र चौहान ने इमरान खान को कहा-'देशद्रोही'!
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget