एक्सप्लोरर

Party Chale On: पाउट बनाकर सलमान सहित 'रेस 3' के सभी सितारों मचाया धमाल, देखें

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' का नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, बॉबी देओल, साकिब सलीम और अनिल कपूर सभी झूमते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' का नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, बॉबी देओल, साकिब सलीम और अनिल कपूर झूमते नजर आ रहे हैं. इस गाने को मीका सिंह और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज से सजाया है. वहीं म्यूजिक की बात करें तो ये विक्की और हार्दिक का है. म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं डीजे चेतास.

रणबीर कपूर की 'संजू' पर बोले सलमान खान, संजय दत्त से बेहतर कोई नहीं निभा सकता ये रोल

बता दें कि कल ही मेकर्स ने इस गाने का फर्स्ट लुक रिलीज किया था जिसमें सभी स्टार्स पाउट बनाते दिखाई दे रहे थे. दिलचस्प बात ये है कि ये सिर्फ पाउट लुक ही नहीं था गाने में पाउट बनाते हुए ये स्टार्स थिरकते भी नजर आ रहे हैं. मीका सिंह ने एक बार फिर सलमान खान के गाने में जान फूंकी है. वैसे भी पार्टी थीम के गानों के लिए मीका का जवाब नहीं. इससे पहले मीका सलमान के लिए ‘आज की पार्टी’ और ‘जुम्मे की रात’ जैसे सुपरहिट गाने गा चुके हैं.

गाने की बात करें तो ‘पार्टी चले ऑन’ एक पार्टी बेस्ड गाना है और यकीनन अब इस साल होने वाली पार्टियों में छाने का दम रखता है. 'रेस 3' की पूरी टीम काफी समय से इस फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन में लगी हुई है. फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है. इससे पहले- हीरिए, सेल्फिश और अल्लाह दुहाई जैसे गाने सामने आए थे. अभी तक रिलीज हुए सभी गानों को फैंस ने काफी पसंद किया है.

Video: सलमान खान ने 'दस का दम' में किया बड़ा ऐलान, भावुक हो पैरों में गिर गई ये कंटेस्टेंट

इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये फिल्म पिछली फिल्मों की ही तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी या फिर उन्हें भी कहीं पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बनाएगी. इस फिल्म को कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डीसूजा ने निर्देशित किया है जबकि फिल्म को सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी ने को-प्रोड्यूस किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget