एक्सप्लोरर

रजनीकांत और कमल हासन के राजनीति में आने पर आर. माधवन ने कही ये बात

आर माधवन जल्द ही अपनी पहली वेब सीरिज 'ब्रीद' में नजर आयेंगे, जिसके प्रमोशन के मौके पर आर. माधवन के अलावा सीरीज से जुड़े कई लोग मौजूद थे.

 

मुंबई: रजनीकांत और कमल हासन के राजनीति में आने के एलान के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में काफी उथल-पुथल मचा हुआ है. ऐसे में तमिल और हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर आर. माधवन से जब एबीपी न्यूज़ ने इस बारे में उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि दोनों के इस फैसले से वो काफी खुश हैं.

आर. माधवन ने कहा कि इससे राज्य (तमिलनाडु) का भला ही होगा. उन्होंने कहा कि अगर आपकी नीयत अच्छी है और आप लोगों की सेवा के लिए राजनीति में आना चाहते हो, तो ये एक अच्छी बात है. आर. माधवन ने युवा लोगों के राजनीति में आने की वकालत करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का उदाहरण दिया और कहा कि वो 42 साल की उम्र में अमेरिका के राष्ट्रपति बने.

breath

खैर, जब आर. माधवन से हमने पूछा कि क्या वो खुद कभी राजनीति में आने के बारे में सोचेंगे तो उन्होंने इसका नकारात्मक जवाब देते हुए कहा, "राजनीति में मेरी कोई रूचि नहीं है. मैं एक अभिनेता हूं और मैं अभिनय में जितना अच्छा कर सकता हूं, वो मैं करूंगा. मुझे नहीं लगता है कि समाज की बेहतरी के लिए मुझे किसी भी तरह से राजनीतिक स्वीकार्यता की जरूरत है. इस विषय को लेकर मेरे विचार एकदम स्पष्ट हैं."

breath.JPG23

बता दें आर माधवन जल्द ही अपनी पहली वेब सीरिज 'ब्रीद' में नजर आयेंगे, जिसके प्रमोशन के मौके पर आर. माधवन के अलावा सीरीज से जुड़े कई लोग मौजूद थे.

मेडिकल थ्रिलर के तौर पर पेश की जा रही 'ब्रीद' में आर. माधव के अलावा अमित साद, सपना पब्बी, नीना कुलकर्णी और बाल कलाकार अथर्व खास भूमिकाओं में‌ नजर आयेंगे. इस सीरीज़ को डायरेक्ट किया है मयंक शर्मा ने और आठ एपिसोड की इस सीरीज के पहले तीन एपिसोड 26 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो जायेंगे.

यहां देखें 'ब्रीद' का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget