एक्सप्लोरर

देवरा, भूल भुलैया 3 और पुष्पा 2 के लिए उल्टी गिनती शुरू, अनिल थडानी ने तीनों फिल्मों के लिए शुरू की स्क्रीन बुकिंग

Pushpa 2: The Rule: इस साल की अगली छमाही में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स अभी से कमर कस रहे हैं. यही वजह है कि फिल्मों के लिए अभी से स्क्रीन्स की बुकिंग शुरू कर दी गई है.

Pushpa 2: The Rule: साल 2024 की दूसरी छमाही में बड़ी फिल्मों के लिए अभी से हालात गर्म होते जा रहे हैं. क्योंकि इस साल के अंतिम छह महीनों में कुछ बड़ी और बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका सभी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म इंडस्ट्री भी इन बड़ी फिल्मों के लिए कमर कस रही है.

ऐसे में एक के बाद रिलीज के लिए स्क्रीन्स डिस्ट्रीब्यूशन में क्लैश होन् तय है. जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स और एक्जीबीटर्स को शेड्यूल बनाने में दिक्कत होगी. ऐसे में अनिल थडानी ने बड़ी फिल्मों के लिए स्क्रीन्स बुकिंग करना शुरू कर दिया है.  

आने वाली फिल्मों के लिए अभी से स्क्रीन्स बुकिंग शुरू 
पिंकविला के फिल्म इंडस्ट्री के सोर्स की मानें तो भारत के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर्स में से एक अनिल थडानी ने 2024 में रिलीज होने वाली तीन फीचर फिल्मों के लिए स्क्रीन बुक करना शुरू कर दिया है. अनिल थडानी ने देवरा, भूल भुलैया 3 और पुष्पा 2 के लिए सिंगल स्क्रीन को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है.

उनका आइडिया है कि अपने प्रोजेक्ट के लिए वह एडवांस में सभी एड को पहले से ही लॉक कर लें. उन्हें पूरा भरोसा है कि तीनों फिल्में जबरदस्त तरीके से कमाई करने वाली हैं और भारत में बढ़िया तरीके से चलेंगी. 

सोर्स ने आगे बताया कि ‘तीनों रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन बुक करने का आइडिया एए फिल्म्स को बढ़ावा देता है और यह हमेशा होता है. एए फिल्म्स अगले दो साल के लिए एक फ्लो से चलेगी. जिससे कि एक्जीबीटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के संबंध मजबूत होते हैं’. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

2024 की अगली छ्माही में आने वाली फिल्में
बता दें कि देवरा 27 सितंबर 2024 को बड़े पर्दे पर आने वाली है, जबकि भूल भुलैया 3 दिवाली 2024 के वीकेंड में आएगी. वहीं दूसरी ओर पुष्पा 2 ने 6 दिसंबर, 2024 को अपनी रिलीज की तारीख तय की है.

देवरा, आरआरआर के बाद एनटीआर की बड़े पर्दे पर वापसी है, और जाह्नवी कपूर के साथ वह पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगे. वहीं भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन रूह बाबा की भूमिका में फिर से नजर आएंगे. इस बार फिल्म में विद्या बालन की वापसी होगी साथ ही माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी इस फ्रैंचाइजी में शामिल होंगी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

पुष्पा 2 की बात करें तो इस फिल्म के लिए लोगों में अलग ही बज देखने को मिल रहा है. यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है. जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर जमकर नाचे बॉलीवुड वाले, अंबानी के घर शादी में रवि किशन, खेसारी का जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने कोई अपराध थोड़ी किया है', दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सुबोध उनियाल ने किया खारिज
दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांगने के दावे पर भड़के सुबोध उनियाल, दिया ये जवाब
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget