एक्सप्लोरर

Video: अनुपम खेर ने सेना के जवानों के लिए पढ़ी बेहद भावुक कविता, सुनकर दिल भर जाएगा

Pulwama Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को हर कोई अपनी तरह से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक बेहद भावुक कर देने वाली कविता पढ़ते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Pulwama Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत से पूरे देश भर में मातम का माहौल है. आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई अपनी तरह से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक बेहद भावुक कर देने वाली कविता पढ़ते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

अनुपम खेर ने कविता कहते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है. साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे यह कविता एक Text Message के तौर पर मिली. यह एक जवान की जिंदगी की तुलना एक आम आदमी की जिंदगी से करती है. इसने मुझे भावुक कर दिया और इस बात का अहसास करा दिया कि सेना और जवानों के बलिदान को यूं ही मान लेना कितना आसान है."

इस कविता में साफ है कि एक सैनिक का जीवन कैसे आम लोगों से बिल्कुल जुदा होता है. यूं तो अनुपम खेर ने ये कविता अंग्रेजी में पढ़ी लेकिन हम आपके लिए उनकी इस कविता का हिंदी अनुवाद भी लेकर आए हैं.

"तुमने डिग्री के लिए तैयारी की और मैंने सबसे कड़ी ट्रेनिंग की. तुम्हारा दिन 7 बजे शुरू होता और 5 बजे खत्म हो जाता और मेरा सुबह 4 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चलता रहता. इसमें कुछ रातें भी शामिल होती थीं. तुम्हारी अपनी कॉनवोकेशन सेरेमनी होती थी और मुझे मेरी पीओपी में हिस्सा लेना होता. तुम्हें बेस्ट कंपनी ने हायर किया और सबसे अच्छा पैकेज मिला. मुझे मेरी पलटन मिली और 2 सितारे मेरे कंधे पर लगाए गए. तुम्हें नौकरी मिली और मुझे जिदंगी जीने का एक नया तरीका. हर शाम तुम अपने परिवार से मिलते और मैं ये दुआ करता कि जल्द ही अपने परिवार से मिल पाऊंगा. तुम रौशनी और संगीत के साथ त्यौहार मनाते और मैं अपने साथियों के साथ बंकर में पड़ा रहता. शादियां हम दोनों ने ही की थीं, तुम्हारी पत्नी तुम्हें रोज देख पाती और मेरी ये दुआ करती कि मैं सलामत रहूं. तुम्हें बिजनेस ट्रिप्स पर भेजा जाता और मैं लाइन ऑफ कंट्रोल पर रहता. हम दोनों ही वापस लौट आए. दोनों की ही पत्नियां अपने आंसू नहीं रोक सकीं. लेकिन तुमने उसे गले लगाया और उसके आंसू पोछ दिए, लेकिन मैं नहीं कर सका."

अनुपम खेर से पहले पुलवामा अटैक से दुखी अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर एक कविता शेयर की है. उनकी कविता में जवानों के बलिदान और उनके गुज़रने से परिवार वालों को होने वाली अनंत दुखों का ज़िक्र है.

देश का हर जवान बहुत ख़ास है, है लड़ता जब तक श्वास है, परिवारों के सुखों का कारावास है, शहीदों की माओं का अनंत उपवास है, उनके बच्चों को कहते सुना है- पापा अभी भी हमारे पास हैं!

आपको बता दें कि कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी. विस्फोटक सामग्री से भरी एक एसयूवी कार से आत्मघाती हमलावरों ने भारतीय सेना के काफिले को टक्कर मार दी जिससे भीषण बम धमाका हुआ. इस हमले के बाद भारत के लोगों में आक्रोश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 5 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 5 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget