एक्सप्लोरर

SC पहुंचीं प्रिया प्रकाश, अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की याचिका दी

दरअसल विवाद उनके उसी गाने को लेकर है जिसका वीडियो वायरल हो गया था. कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय की भावानाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए प्रिया प्रकाश के खिलाफ महाराष्ट्र और हैदराबाद में केस दर्ज करवाया है.

नई दिल्ली: मलयालम फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक केस को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. फिल्म के निर्देशक ओमर अब्दुल वहाब इस मामले में सह-याचिकाकर्ता हैं. बता दें हाल ही में उनकी फिल्म का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें प्रिया अपने खास अंदाज में नजर आई थीं.

priya14

याचिका में क्या कहा गया है?

याचिका में कहा गया है कि मलयालम फिल्म 'ओरु अडार लव' के गाने 'मनिक्या मलारया पूवी' पर उठा विवाद बेमतलब है. ये मालाबार क्षेत्र के मुस्लिमों का एक लोकगीत है. इसमें पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी खदीजा के प्रेम की तारीफ की गई है. याचिका के मुताबिक गाना 1978 में कवि पीएमए जब्बार ने लिखा था. 40 साल से केरल के मुसलमान इस गाने को खुशी खुशी गाते हैं. सारा मसला गैर मलयालम भाषी लोगों की समझ का है. उन्होंने गाने का गलत अर्थ लगाया और केस दर्ज कराने शुरू कर दिए.

प्रिया और ओमर ने अपने मौलिक अधिकारों का भी हवाला याचिका में दिया है. उनके मुताबिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानूनी तरीके से व्यवसाय करने का अधिकार संविधान हर नागरिक को देता है. फिल्म के गाने के गलत अनुवाद को आधार बनाकर दर्ज केस याचिकाकर्ता के इन अधिकारों का हनन करते हैं.

दोनों ने बताया है कि फिल्म अभी अधूरी है. इस पर अब तक लगभग 1.5 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. आशंका है कि गैर मलयालम भाषी दूसरे राज्यों में भी ऐसे केस दर्ज हो सकते हैं. इसलिए, सुप्रीम कोर्ट अब तक दर्ज हो चुके और भावी मुकदमों से याचिकाकर्ता को संरक्षण दे

क्या है मामला ?

दरअसल विवाद उनके उसी गाने को लेकर है जिसका वीडियो वायरल हो गया था. कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय की भावानाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए प्रिया प्रकाश के खिलाफ महाराष्ट्र और हैदराबाद में केस दर्ज करवाया है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि प्रिया प्रकाश की फिल्म के गाने में ऐसे शब्दों का इस्तमेला किया गया है, जिनसे मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

रातों रात बन गईं थी स्टार

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश मलयालम फिल्म 'ओरु अडार लव' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. इसी फिल्म के एक गाने 'मानिक्य मलराया पूवी' में उनका कुछ सेकेंड्स का सीन बीते दिनों सुर्खियों में रहा था. गाने में उनके आंख मारने के अंदाज के लोग कायल हो गए थे और प्रिया रातों रात स्टार बन गई थीं.

 

Thank you for all the love and support????

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

मशहूर होते ही प्रिया प्रकाश विवादों में भी घिर गईं थीं क्योंकि हैदराबाद और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इल्जाम लगाते हुए कुछ लोगों ने मामला दर्ज करवा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने लिया देसी चाय का मजा, तस्वीरें वायरल
'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने लिया देसी चाय का मजा, तस्वीरें वायरल
Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget