एक्सप्लोरर

‘पद्मावत’ में 300 कट की खबरों पर प्रसून जोशी बोले- खबरें झूठी हैं

जोशी ने बताया, "सीबीएफसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कट को लेकर आ रही खबरें झूठी हैं. सीबीएफसी का नाम अनावश्यक रूप से बदनाम न करें."

मुंबई: सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि फिल्म ‘पद्मावत’ में बोर्ड ने 300 कट लगाए हैं. जोशी ने कहा, "निर्माताओं ने पांच बदलावों के साथ फिल्म के अंतिम स्वरूप को जमा करा दिया है. इन संशोधनों के जरिए सलाहकार समिति की टिप्पणियों और सुझावों और समाज की भावनाओं को ध्यान में रखने की कोशिश की गई है. सीबीएफसी को इस बारे में पहले ही सूचित किया गया था और फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है."

जोशी ने बताया, "सीबीएफसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कट को लेकर आ रही खबरें झूठी हैं. सीबीएफसी का नाम अनावश्यक रूप से बदनाम न करें." उन्होंने कहा, "एक अखबार ने बताया था कि सीबीएफसी की मांगों को पूरा करने के लिए, बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में से एक (भंसाली) परेल के राजकमल स्टूडियो में संपादन की कुर्सी पर बैठे थे, जिन्होंने इस महान फिल्म के विशिष्ट स्थलों को ला ला लैंड में बदल दिया."

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 'पद्मावत' के निर्देशक संजय लीला भंसाली को दिल्ली, चितौड़गढ़ और मेवाड़ के संबंध में फिल्म से सभी संदर्भो को हटाने का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि उन्होंने फिल्म में 300 से ज्यादा कट लगाए.

'पद्मावत' पहले एक दिसंबर को 'पद्मावती' के नाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन कथित रूप से ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप में फिल्म लंबे समय से विवादों में चल रही है. सीबीएफसी ने एक विशेष सलाहकार समिति के साथ चर्चा की और पिछले माह फिल्म देखी थी. बोर्ड ने फिल्म को पांच बदलावों और दो डिस्कलैमर के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दिया.

फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी, लेकिन राजस्थान सरकार का कहना है कि राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. राजपूत संगठन करणी सेना ने 'पद्मावत' के निर्माताओं को 25 जनवरी को फिल्म रिलीज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget