एक्सप्लोरर

Saaho Worldwide Collection: दुनिया भर में चला रहा है प्रभास की 'साहो' का जादू, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार

Saaho Worldwide Collection: सुपरस्टार प्रभास की 'साहो' ने दूसरे दिन ही वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिखाया है.

Saaho Worldwide Collection: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'साहो' रिलीज के काफी समय पहले से ही दर्शकों के बीच छाई हुई थी. ऐसे में शुक्रवार को फिल्म की रिलीज के बाद फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े देखने के बाद भी साफ हो गया है कि इस फिल्म को लेकर दुनिया भर में फैंस खासा उत्साहित थे. ओपेनिंग डे पर ही 'साहो' ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर ली थी. वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है.

हाल ही में सामने आए लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म 'साहो' ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 205 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि ये दुनिया भर में तीन भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन है. ऐसे में साफ है कि फिल्म 2 ने दिनों में ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के इस प्रदर्शन के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि पहले वीकेंड पर ये फिल्म और भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है.

Saaho Movie Review: प्रभास और श्रद्धा ने किया जबरदस्त एक्शन, कहानी है कमजोर

बता दें कि पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 130 करोड़ रुपए था.

फिल्म 'साहो' को भारत में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. 'साहो' ने स्क्रीन्स शेयरिंग के मामले में 'बाहुबली 2' और रजनीकांत की साइंस फिक्शन 2.0 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अक्षय कुमार और रजनीकांत की '2.0; ग्लोबली 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. वहीं, प्रभास की 'बाहुबली 2' को दुनियाभर में 9000 स्क्रीन्स मिली थी.

Saaho Critics Review: एक्साइटमेंट के सामने फीकी है 'साहो', कमजोर कहानी और औसत है एक्शन

‘साहो’ हिंदुस्तानी फिल्मों के इतिहास में दूसरी सबसे महंगी फिल्म भी बताई जा रही है. इसका बजट 350 करोड़ रुपए है. फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है. इसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे.

ये भी पढ़ें:  Saaho Record: प्रभास की 'साहो' ने पहले दिन तोड़ा रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, यहां जानिए  प्रभास की 'साहो' ने ओपेनिंग डे पर ही कर डाली 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कलेक्शन 130 करोड़ पार यहां देखें पब्लिक रिव्यू...
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget