एक्सप्लोरर

बॉयफ्रेंड संग Lockdown का उल्लंघन करने पर एक्ट्रेस पूनम पांडे गिरफ्तार, IPC के तहत मामला दर्ज

अक्सर विवादों और सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए जानी जाती हैं. रविवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया था. पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड सैम अहमद को भी गिरफ्तार किया है.

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए जानी जाती हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. वह अपनी तस्वीरों और वीडियो में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर देती हैं. इसकी वजह से वह अक्सर विवादों और सुर्खियों में रहती हैं. इस बार मुंबई पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव पुलिस ने पूनम पांडे और उनके साथ आए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वह बिना वजह अपनी कार में मरीन ड्राइव पर घूम रही थीं। पुलिस ने पूनम पांडे की कार को जब्त कर लिया है. पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मृत्युंजय हिरेमठ ने बताया, 'पूनम पांडे और उनके साथ घूम रहे सैम अहमद (46) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 188 तथा राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.'

रूमाल का मास्क पहनकर किया किस

पूनम पांडे लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रही हैं. हाल ही में उन्होंने चेहरे पर मास्क की तरह रूमाल लपेटकर अपने बॉयफ्रेंड सैम को किस करते हुए फोटो पोस्ट किया था. यह फोटो सोशल मीडिया पर का वायरल हुआ था. साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जीत होने पर न्यूड होने की बात कहकर खूब चर्चा बटोरी थी. वह क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर इस तरह के बयान देती थीं और सेमी न्यूड और बोल्ड वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं.

सेलेब्स ने की घर में रहने की सलाह

आपको बता दें कोरोना वायरस महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है. सरकार ने बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रखी है. बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों को अपने घरों में रहने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के संदेश दे रहे हैं.

कोरोना वायरस का मरीज पाये जाने के बाद मुम्बई स्थित टी-सीरीज की बिल्डिंग सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget