एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस का मरीज पाये जाने के बाद मुम्बई स्थित टी-सीरीज की बिल्डिंग सील

टी-सीरीज की इमारत में रहनेवाले ग्राउंड स्टाफ में से एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला और उसके बाद टी-सीरीज के अंधेरी स्थित इमारत को सील कर करने की कार्रवाई बीएमसी की ओर से की गयी.

मुम्बई: दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल में से एक और बॉलीवुड में बड़ी-बड़ी फिल्मों के निर्माण से लेकर बड़े पैमाने पर सिंगल वीडियो बनानेवाली कंपनी टी-सीरीज के मुम्बई स्थित दफ्तर को महानगर पालिका (बीएमसी) ने‌ सील कर दिया गया है. शनिवार को टी-सीरीज की इमारत में रहनेवाले ग्राउंड स्टाफ में से एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला और उसके बाद टी-सीरीज के अंधेरी स्थित इमारत को सील कर करने की कार्रवाई बीएमसी की ओर से की गयी.
कोरोना वायरस का मरीज पाये जाने के बाद मुम्बई स्थित टी-सीरीज की बिल्डिंग सील
एबीपी न्यूज़ ने जब टी-सीरीज़ से इस खबर की पुष्टि के लिए संपर्क किया, तो कंपनी के प्रवक्ता ने इस खबर को सही ठहराया. प्रवक्ता ने कहा कि लॉकडाउन के चलते इस इमारत में न तो किसी तरह का कोई काम हो रहा था और न ही कोई कर्मचारी वहां किसी काम के लिए जा रहा था, मगर उसी इमारत में कंपनी के सुरक्षाकर्मियों और अन्य ग्राउंड स्टाफ के रहने की व्यवस्था है. प्रवक्ता ने‌ कहा कि वहां रहनेवाले ग्राउंड स्टाफ में से एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया और उसके बाद बीएमसी ने नियमनुसार इमारत को सील करने की कार्रवाई की.
कोरोना वायरस का मरीज पाये जाने के बाद मुम्बई स्थित टी-सीरीज की बिल्डिंग सील
उल्लेखनीय है कि टी-सीरीज से जुड़े एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने‌ और उसे अस्पताल में भर्ती कराये जाने के अलावा के कंपनी की इमारत में उस शख्स के साथ रह रहे तीन-चार और सहकर्मियों को भी क्वारंटाइन किया गया है, जिनका टेस्ट कर पता लगाया जाएगा कि कहीं वो भी कोरोना से संक्रमित नहीं हैं.
बता दें 1983 में गुलशन कुमार द्वारा स्थापित और उनकी हत्या के बाद उनके बेटे भूषण कुमार द्वारा संचालित म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज की जिस इमारत को बीएमसी ने सील किया है, वह 7 साल पुरानी है. कंपनी का पूरा दफ्तर मार्च महीने के अंत में पुराने दफ्तर से 100-150 कदमों की दूरी पर बनी 15 मंजिला नयी इमारत (टी-सीरीज बिजनेस पार्क) में शिफ्ट होनेवाला था. लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा मुमकिन नहीं हो सका.
यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget