एक्सप्लोरर

शख्स कर रहा था सिंगर पलक मुच्छल का पीछा, दे रहा था धमकी, पुलिस ने किया अरेस्ट

पलक का पीछा करने वाले इस शख्स की पहचान राजेश शुक्ला के रूप में हुई है जो खुद को बिहार के सासाराम का रहने वाला बता रहा है.

नई दिल्लीः मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने बुधवार को एक शख्स के खिलाफ पीछा करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने एक 30 वर्षीय आदमी को गिरफ्तार कर लिया है. ये शख्स बिहार का रहने वाला है और खुद को प्रोफेसर बता रहा है.

पलक का पीछा करने वाले इस शख्स की पहचान राजेश शुक्ला के रूप में हुई है जो खुद को बिहार के सासाराम का रहने वाला बता रहा है. उसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया है और बताया जा रहा है कि वो दो हफ्ते पहले पलक से मिलने मुंबई आया था.

पलक मुच्छल ने अंबोली पुलिस स्टेशन पर ये शिकायत दर्ज कराई है और उसमें बताया कि उन्हें काफी समय से अज्ञात नंबर से फोन कॉल्स और मैसेजेस आ रहे थे. शुरुआत में कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वो पलक का बड़ा फैन है और उनसे मिलना चाहता है. पलक ने शालीनता से मना कर दिया पर उस शख्स ने लगातार कॉल करना जारी रखा और संदेश भेजता रहा. शुरुआती तौर पर सिंगर पलक ने उस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन इसके बाद जब उसे जवाब नहीं मिला तो उसने उन्हें धमकियां और गालियां देनी शुरू कर दीं.

उस आदमी ने पलक को कॉल करना जारी रखा और इसके बाद उसने ये भी कहा कि वो पलक का पता जानता है और अगर उन्होंने उससे मिलने से इंकार किया तो वो उनकी बिल्डिंग में आ जाएगा.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ पीछा करने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (डी) और धमकाने के जुर्म में धारा 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार राजेश शुक्ला ने कहा कि उसे पलक का नंबर एक फिल्म डायरेक्टरी से मिला था और उसमें अन्य बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के भी नंबर मौजूद हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या राजेश ने और लोगों को भी डराने या धमकाने की कोशिश तो नहीं की थी.

आपको बता दें कि पलक मुच्छल 'प्रेम रतन धन पायो' के लीड गाने, 'माही द अनटोल्ड स्टोरी' के गाने 'कौन तुझे' और टॉयलेट एक प्रेम कथा के गाने 'गोरी तू लठ्ठमार' से काफी चर्चित हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget