एक्सप्लोरर

Pathaan Box Office Collection Day 2: ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में कलेक्शन 100 करोड़ के पार

Pathaan Box Office: शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. दो दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. ऐसे में वीकेंड पर फिल्म कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.

Pathaan Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ ने बॉलीवुड के अच्छे दिन भी वापस ला दिए हैं. तमाम विवादों के बाद रिलीज हुई ‘पठान’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिर पर धुंधाधार कमाई के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन कर गर्दा उड़ा दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने 26 जनवरी, गुरुवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

पठान ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन
‘पठान’ ने पहले ही दिन इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ‘पठान’ ने कलेक्शन के मामले में केजीएफ 2 और वॉर जैसी कई फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर ने पहले दिन हिंदी भाषा में 55 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि अन्य भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन फिल्म को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने का पूरा फायदा पहुंचा और फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है. अर्ली ट्रेड्स के मुताबिक ‘पठान’ ने गुरुवार यानी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा दो ही दिनों में 100 करोड़ के पास हो गया है. यानी फिल्म का कुल कलेक्शन 122 करोड़ पहुंच गया है.

केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे
वहीं ‘पठान’ की ताबड़तोड़ कमाई को देखकर कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म वीकेंड में कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. वैसे 2 दिन की कमाई के मामले में ‘पठान’ ने ‘केजीएफ 2’ और ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ जिया है. दरअसल केजीएफ 2 (हिंदी) की दो दिन की कमाई 100.74 करोड़ रुपये रही थी जबकि बाहुबली 2 ने दो दिन में 81.5 करोड़ रुपये बटोरे थे. ऐसे में ‘पठान’ इन दोनों फिल्मों से दो दिन की कमाई के मामले में काफी आगे है.

250 करोड़ के बजट में बनी है ‘पठान’  
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स ने भी अहम रोल प्ले किए हैं. फिल्म में किंग खान ने एक रॉ एजेंट का रोल प्ले किया है जबकि जॉन विलेन के किरदार में हैं. ‘पठान’ में शाहरुख खान के लुक की फी काफी तारीफ हो रही है. बता दें कि ‘पठान’  250 करोड़ के बजट में बनी है. इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड 8 हजार स्क्रीन्स पर रीलीज किया गया था. हालांकि बाद में 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दी गई थीं.

ये भी पढ़ें:-आयुष्मान खुराना की 'An Action Hero' 27 जनवरी से इस OTT प्लेटफॉर्म पर करेगी धमाका, जानें मूवी के बारे में खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 4.30 बजे तक 34 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
Video: 'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस, देखें वीडियो
Awarapan 2 Worldwide BO Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget