एक्सप्लोरर

Param Sundari Collection Day 3: 'परम सुंदरी' ने फर्स्ट वीकेंड चलाया जादू, टूट गए सिद्धार्थ-जाह्नवी की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड

Param Sundari Box Office Collection Day 3: 'परम सुंदरी' ने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा की 9 और जाह्नवी कपूर की 4 फिल्मों को पीछे कर दिया है. यहां जानिए अब तक की कमाई.

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार 'परम सुंदरी' में बनी और 29 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ठीकठाक कमाई कर ली. फिल्म आज अपने पहले वीकेंड के आखिरी यानी तीसरे दिन के लिए बिजनेस कर रही है.

मैडॉक फिल्म्स की पेशकश 'परम सुंदरी' ने 'कुली'-'वॉर 2' जैसी फिल्मों के सामने अच्छा प्रदर्शन करते हुए आज कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म की अब तक की कमाई और ये भी जानेंगे कि फिल्म ने कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं.

'परम सुंदरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'परम सुंदरी' की कमाई से जुड़े दो दिनों के ऑफिशियल आंकड़े शेयर किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.37 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 10.07 करोड़ कमाते हुए टोटल 17.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.

वहीं, तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सैक्निल्क पर अपडेट हो चुके हैं. इसके मुताबिक, फिल्म ने 11:40 बजे तक 10.25 करोड़ कमा लिए हैं. यानी फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.69 करोड़ हो चुका है. सैक्निल्क पर उपलब्ध आज के आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है.

'परम सुंदरी' ने तोड़े जाह्नवी-सिद्धार्थ की इतनी सारी फिल्मों के रिकॉर्ड

ये फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर दोनों के लिए काफी खास हो चुकी है, क्योंकि ये दोनों की ही पिछली कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों के टूटे ओपनिंग वीकेंड कमाई के रिकॉर्ड

सिद्धार्थ ने अभी तक अपने करियर में 'परम सुंदरी' से पहले 13 फिल्में की हैं. नीचे बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक वो लिस्ट देख सकते हैं जिनके ओपनिंग वीकेंड कमाई को 'परम सुंदरी' पीछे कर चुकी है.

  1. हंसी तो फंसी- 18.40 करोड़
  2. बार बार देखो- 21.16 करोड़
  3. अ जेंटलमैन- 13.13 करोड़
  4. इत्तेफाक- 16.05 करोड़
  5. अय्यारी- 11.70 करोड़
  6. जबरिया जोड़ी- 10.90 करोड़
  7. योद्धा- 14.25 करोड़
  8. मरजावां- 24.42 करोड़
  9. कपूर एंड सन्स- 26.35 करोड़

जाह्नवी कपूर की इन फिल्मों के टूटे ओपनिंग वीकेंड कमाई के रिकॉर्ड

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने 'परम सुंदरी' से पहले 6 फिल्में की हैं, जिनमें से उनकी 4 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड टूट चुका है. ये फिल्में इस प्रकार हैं-

  1. रूही- 12.58 करोड़
  2. मिली- 1.55 करोड़
  3. मिस्टर एंड मिसेज माही- 17.12 करोड़
  4. उलझ- 4.60 करोड़
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

'परम सुंदरी' का बजट और डायरेक्शन

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 40-50 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. फिल्म का डायरेक्शन तुषा जलोटा ने किया है. बता दें कि फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 26.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget