एक्सप्लोरर

पापा के निधन से टूटे पंकज त्रिपाठी, बोले- 'आज मैं अपने आप को अधूरा महसूस कर रहा हूं'

Pankaj Tripathi Father Died: पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी की मौत सोमवार की दोपहर में हो गई थी.

Pankaj Tripathi Father Died: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने पिता की निधन की खबर पर मुंबई से स्पेशल विमान द्वारा देर रात पटना पहुंचे. पटना से आधी रात के बाद बेलसंड पहुंचकर अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. अभिनेता ने बताया कि उनको अपने पिता से बेहद लगाव था और उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता का आर्शीवाद ही है. जब भी उनकी कोई फिल्म फ्लोर पर आने को होती थी, वो अपने घर माता-पिता का आशीर्वाद लेने जरूर आते थे और इन दोनों के आर्शीवाद से उनकी फिल्में बेहतर प्रदर्शन करती थीं.

'पिता की अचानक मृत्यु पर पंकज त्रिपाठी काफी उदास दिखे. उन्होने कहा कि मृत्यु तो अटल सत्य है, हम सबको इस फानी दुनिया से जाना ही है, लेकिन अपनों के जाने से तकलीफ होती ही है. मेरे पिता मेरे आदर्श थे. आज मैं अपने आप को अधूरा महसूस कर रहा हूं.हालांकि अब उनके दर्शन तो केवल तस्वीरों में ही हो सकेंगे, लेकिन मेरे पिता मेरे लिए स्वर्ग से भी आशीर्वाद देते रहेंगे और मेरी माताजी का आर्शीवाद तो मेरे सिर पर भगवान की कृपा से है ही. वो पहले की तरह ही अपने गांव, घर, अपनी गंवई मिट्टी, अपने बचपन के साथियों से मिलने आते रहेंगे और सबसे बड़ी बात ये है कि उनकी जननी के भाग्यशाली चरण अभी धरा पर हैं, उनके दर्शन और आर्शीवाद लेने हर फिल्म के फ्लोर पर आने के साथ आते रहेंगे.'

परिवार के साथ घर पहुंचे पंकज त्रिपाठी
बेलसंड के मूल निवासी बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी की मौत सोमवार की दोपहर में हो गई थी. बड़े भाई बिजेन्द्र तिवारी के द्वारा फोन पर सूचना देने के बाद पंकज त्रिपाठी सपरिवार पटना पहुंचे और पिता के अंतिम संस्कार में भाग लिया. 

रात के 2.30 बजे पंचतत्व में विलीन हो गये पं बनारस तिवारी
पं. बनारस तिवारी 98 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.पिता को मुखाग्नि बड़े बेटे बिजेन्द्र तिवारी ने दी. रात करीब ढाई बजे तक अपार जनसमूह पं. बनारस तिवारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी बारिश के बावजूद जमा रहा.यूं लग रहा था जैसे पं. बनारस तिवारी की मौत पर इंद्र महाराज भी शोकाकुल होकर आंसू बरसा रहे हों.

'मां की मौत वाले दिन राखी बिरयानी खा रही थी..डेड बॉडी देखने तक नहीं आई थी क्योंकि...', आदिल खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget