एक्सप्लोरर

Pankaj Tripathi Birthday: असल जिंदगी में कीड़े भी खा चुके हैं पंकज त्रिपाठी, पिता का सपना तोड़कर बने थे एक्टर

Pankaj Tripathi: अपने अंदाज से दुनिया का दिल जीतने का हुनर उन्हें आता है. बात हो रही है वेब सीरीज की दुनिया के कालीन भइया यानी पंकज त्रिपाठी की, जिनका आज बर्थडे है.

Pankaj Tripathi Unknown Facts: अपनी अदाकारी से उन्होंने हर किसी को फिदा होने पर मजबूर कर दिया है. उनका अंदाज इतना लाजवाब होता है कि लोग बस तारीफ में कसीदे ही पढ़ते नजर आते हैं. बात हो रही है उस कलाकार की, जिसने बचपन से ही एक्टर बनने का सपना इस कदर देखा कि अपने पिता के अरमानों की भी परवाह नहीं की. 5 सितंबर 1976 के दिन बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में जन्मे पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको उनकी जिंदगी के ऐसे किस्से से रूबरू करा रहे हैं, जो आपने शायद ही कभी सुना होगा.

पापा का सपना तोड़कर बने थे एक्टर

पंकज त्रिपाठी को बचपन से ही अदाकारी का शौक था. इसके लिए वह गांव में होने वाले नाटकों में लड़की का किरदार निभाने से भी गुरेज नहीं करते थे. हालांकि, उनके पिता को यह पसंद नहीं था. वह चाहते थे कि पंकज डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें. हालांकि, पंकज त्रिपाठी ने अपने दिल की बात सुनी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए होटल में भी काम किया. इससे मिलने वाले पैसों से ही वह अपना खर्च चलाते थे और थिएटर में काम करते थे.

जब पंकज त्रिपाठी ने खा लिए थे कीड़े

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पंकज त्रिपाठी एक बार कीड़े भी खा चुके हैं. इसका किस्सा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बयां किया था. पंकज त्रिपाठी के मुताबिक, उनसे किसी ने कहा था कि अगर तुम तेज रफ्तार में दौड़ना चाहते हो तो हाथ में एक बार नदी का पानी भर लो और जितने भी कीड़े हाथ में आएं, उन्हें खा लो तो तुम इन कीड़ों की तरह तेज दौड़ने लगोगे. पंकज त्रिपाठी उस शख्स की बातों में आ गए और उन्होंने कीड़े खा लिए थे.

जेल भी जा चुके हैं पंकज

बता दें कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान पंकज त्रिपाठी को करीब एक सप्ताह तक जेल में रहना पड़ा था. दरअसल, मगध विश्वविद्यालय में उन्होंने एबीवीपी जॉइन की थी, जिसके एक आंदोलन में वह शरीक भी हुए थे. कहा जाता है कि इसी आंदोलन के चक्कर में उन्हें जेल में रहना पड़ गया था.

Teacher's Day 2023: जब इन हसीनाओं ने बड़े पर्दे पर टीचर बनकर बिखेरा हुस्न का जादू, शाहरुख खान के भी उड़ गए थे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, 6 बजे तक कलेक्शन 29 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 6 बजे तक कलेक्शन 29 करोड़ के पार
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'धमाल 4'-'वेलकम टू द जंगल' सबको पछाड़ा
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget