एक्सप्लोरर

फवाद खान से पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने कर लिया था बॉलीवुड कमबैक, गाने को मिले हैं मिलियंस में व्यूज

Mawra Hocane Comeback: सनम तेरी कसम फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन नजर आईं थीं. फवाद के कमबैक पर बवाल हो रहा है लेकिन मावरा ने पहले ही वापसी कर ली थी.

Mawra Hocane Comeback: पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन करने की मांग छिड़ी हुई है. जहां एक तरफ फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को इंडिया में बैन कर दिया गया है वहीं कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के प्रोजेक्ट्स भी अटक गए हैं. जहां पाकिस्तानी कलाकारों के प्रोजेक्ट अटके हुए हैं वहीं सनम तेरी कसम फेम मावरा होकेन ने बॉलीवुड में कमबैक कर लिया है.

मावरा ने बॉलीवुड में फिल्म सनम तेरी कसम से कदम रखा था. इस फिल्म में मावरा के साथ हर्षवर्धन राणे लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म हिट रही थी. इसी साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सनम तेरी कसम को दोबारा रिलीज किया गया तो इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट की थी अनाउंसमेंट कर दी गई है. हालांकि उसमें मावरा होंगी या नहीं इस पर मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था.

मावरा ने किया कमबैक
पाकिस्तानी कलाकारों पर उरी में हुए अटैक के बाद 2016 में बैन लगा दिया गया था. 2023 में ये बैन हटा दिया गया था. जिसके बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड से ऑफर मिलने लगे थे. मावरा होकेन को म्यूजिक वीडियो का ऑफर आया था. ये गाना रिलीज भी हो चुका है.

मावरा ने सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में जानकारी दी थी. इस गाने को बॉलीवुड सिंगर अखिल सचदेवा ने गाया है. इस गाने में मावरा नजर आईं हैं. ये गाना 4 अप्रैल को रिलीज हो चुका है. इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिला है. इस गाने का नाम 'तू चांद है' है. तू चांद है को यूट्यूब पर अबतक 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

मावरा को फैंस किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे थे. वो उनके फिल्म में आने का इंतजार कर रहे थे मगर अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में फिर से बैन कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्मत, इस सिंगर संग करने जा रही म्यूजिक वीडियो, खुद शेयर की गुड न्यूज

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget