एक्सप्लोरर

शेफाली जरीवाला की मौत पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने जताया दुख, एंटी एजिंग ट्रीटमेंट पर कहा- 'बुढ़ापे को कबूल कर लें'

Asma Abbas On Shefali Jariwala: पाकिस्तानी एक्ट्रेस असमा अब्बास ने शेफाली जरीवाला की मौत पर अफसोस जताया है. इसके साथ ही वो एक्ट्रेस के एंटी एजिंग दवाएं लेने को लेकर भड़कती भी दिखी हैं.

Asma Abbas On Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई हैरान रह गया. कई भारतीय सेलेब्स ने एक्ट्रेस की मौत पर दुख जाहिर किया था. वहीं अब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी शेफाली की मौत पर अफसोस जताया है. इसके साथ उन्होंने एक्ट्रेस के एंटी एजिंग दवाएं लेने को लेकर उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई है. उन्होंने कहा है कि ये सब ट्रीटमेंट दिलों को कमजोर करती हैं.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस असमा अब्बास का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिग्गज एक्ट्रेस कहती हैं- 'इंडियन एक्ट्रेस शेफाली की जो अचानक मौत हुई है, वो सिर्फ 42 साल की थीं. वो बहुत ही तकलीफ देने वाली चीज थी, दिल दुख रहा था. कोई कहीं भी हो, इस तरह की अचानक मौत, इस तरह जवानी में मौत बहुत तकलीफ देती है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @showmagpakistan27


शेफाली की एंटी एंजिग दवाओं पर भड़कीं एक्ट्रेस
असमा अब्बास आगे कहती हैं- 'उनके हसबैंड की जो हालत है उसे हम महसूस कर सकते हैं. साफ नजर आ रहा है, दुख हो रहा है कि उनकी मां पर और उनके पति पर क्या बीती होगी. जवान लड़की चली गई उनकी पल में. क्या खूबसूरत लड़की थी, मैंने सुना है कि एंटी एजिंग इंजेक्शन लगाती थी. क्या क्रेज है ये पता नहीं, बुढ़ापे को कबूल कर लें, इतना ज्यादा क्या क्रेज है. पहले श्रीदेवी भी इसीलिए चली गईं क्योंकि उन्होंने भी ऐसी चीजें करवाई हुई थीं.'

'क्या शौक है जवान रहने का...'
एक्ट्रेस आखिर में कहती हैं- 'ये अननेचुरल चीजें हैं जो आपके दिल को कमजोर करती हैं, आपकी सेहत को खराब करती हैं. पता नहीं क्या शौक है जवान रहने का जिंदगी भर, कैसे जवान रह सकता है इंसान? ये सब बहुत तकलीफ देने वाला था. दिमाग में सब घूमता रहा, सपने में भी आती रही. सुबह उठकर फोन पर फिर वही सब देखा. मैं उनकी मां और हसबैंड के लिए बहुत बुरा महसूस कर रही हूं. उन्होंने दुल्हन बनाकर उन्होंने उनको आखिरी विदाई दी है.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live
Shahdara Fire Breaking: MCD की डंपिंग में लगी आग, धू-धू कर जलीं कारें! | Delhi | ABP News
Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Embed widget