एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी सिनेमाघरों के सुनहरे पर्दे पर फिर से बॉलीवुड की 'धाक'

लाहौर: पाकिस्तान में आज सिनेमाघरों ने भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन शुरू कर दिया. उरी हमले तथा सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दो महीना पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी थी. नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अरबाज खान और एमी जैक्सन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों द्वारा भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर लगी अस्थायी रोक हटाये जाने के बाद दिखायी जा रही पहली फिल्म है. यह फिल्म सितंबर में रिलीज हुई थी. सेंटॉरस मार्केटिंग एंड कॉल सेंटर सुपरवाइजर अनिल अल्ताफ ने कहा कि फिलहाल सिनेमाघर मालिक उन फिल्मों को दिखा रहे हैं जो पहले ही रिलीज हो चुकी है. नयी फिल्मों को दिखाने का निर्णय बुधवार को लिया जाएगा क्योंकि किसी फिल्म को आयात करने की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. उरी आतंकवादी हमले और सीमापार गोलीबारी घटनाओं से उत्पन्न तनाव के बाद पाकिस्तान फिल्म एक्जिबिटर्स एंड डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थायी रोक की घोषणा की थी. इस एसोसिएशन में ज्यादातर सिनेप्लेक्सों, मल्टीप्लेक्सों और एकल सिनेमाघरों के मालिक शामिल हैं. पाक डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों ने अपनी इच्छा से यह फैसला किया था. उससे पहले इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों एवं तकनीशियनों के काम करने पर रोक लगाने का एलान किया था. फिल्म वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैज लाशरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि अस्थायी रोक हटाने का निर्णय संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद लिया गया . उन्होंने कहा, ‘‘दो महीना पहले इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी पर रोक के प्रतिक्रियास्वरूप हमने भारतीय फिल्मों का दिखाना बंद कर दिया था. हमने भारत को अपनी प्रतिक्रिया दिखायी. अब समय अन्य जमीनी हकीकतों को भी देखने का है.’’ उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन बंद करने के बाद से पाकिस्तान में सिनेमाघर मालिकों को 15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ और करीब 100 कर्मचारियों की नौकरियां चली गयी. पाकिस्तानी फिल्म निर्माता सुहैल खान ने कहा कि पाकिस्तानी सिनेमाघरों मे भारतीय फिल्में दिखाये जाने की अनुमति को राष्ट्रभक्ति के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि कारोबार कारोबार है..हम इस जमीनी हकीकत की अनदेखी नहीं कर सकते कि हमारी फिल्में अच्छा धंधा नहीं कर रहीं और सिनेमाघर खाली रहते हैं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget