एक्सप्लोरर

नाम सहित 'पद्मावती' में होंगे तीन बड़े बदलाव, सेंसर बोर्ड की बात मानने को तैयार हैं भंसाली

सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को ये सुझाव दिया है कि इसमें डिस्क्लेमर भी डाला जाए और घूमर गाने में भी कुछ बदलाव किए जाएं.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हो रहे भारी विरोध के बीच ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म का नाम बदला जा सकता है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' किया जा सकता है.  साथ ही सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को ये सुझाव दिया है कि इसमें डिस्क्लेमर भी डाला जाए और घूमर गाने में भी कुछ बदलाव किए जाएं.

फिल्म रिलीज की मंजूरी के लिए तीन बड़े बदलाव हो सकते हैं-

  1. 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया जाए.
  2. घूमर डांस गाने में बदलाव किया जाए.
  3. फिल्म में डिस्क्लेमर डाला जाए. इस डिस्क्लेमर में ये लिखना होगा कि ये फिल्म किसी भी तरह से सती प्रथा को बढ़ावा नहीं देती है.

सेंसर बोर्ड की 28 दिसंबर को हुई बैठक में यह तय हो गया है कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया जाएगा. फिल्म में बदलाव होने के बाद इसे सर्टिफाई कर  दिया जाएगा. यह एख विशेष सलाहकार पैनल की बैठक थी. इस बैठक में सेंसर बोर्ड के चीफ प्रसून जोशी, इतिहासकार अरविंद सिंह, डॉ. चंद्रमणि सिंह, डॉ. के के सिंह मौजूद थे. फिल्म निर्माताओं की तरफ से मांग की गई थी कि पैनल में राजघराने के कुछ लोगों को भी शामिल किया जाए.

एबीपी न्यूज़ के सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए सभी बदलाव करने को तैयार हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दो दर्जन से ज़्यादा सीन काटने के लिए कहा. सेंसर बोर्ड की अगली बैठक जनवरी के पहले हफ्ते में होगी. इस बैठक में फिल्म रिलीज़ की तारीख तय हो सकती है.

सेंसर बोर्ड के सुझाव पर करणी सेना की प्रतिक्रिया-

सेंसर बोर्ड के सुझाव पर करणी सेना के मेजर हिमांशु ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''हमारे पास जब पूरी रिपोर्ट आएगी तब विस्तार से रिएक्शन देंगे. लेकिन अभी हम अपने स्टैंड पर कायम हैं. लोगों की नाराजगी का लाभ उठाकर ये लोग अपनी टीआरपी बढ़ाकर मुफ्त की लोकप्रियता लेते हैं. मुनाफाखोरी की इस आदत पर रोक लगनी चाहिए.''

क्या है विवाद

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर आरोप है कि उन्होंने इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की है. करणी सेना इस फिल्म का जमकर विरोध कर रही है. उनका कहना है कि फिल्म में पद्मावती और खिलजी के बीच आपत्तिजनक सीन फिल्माए गए हैं जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है. हालांकि भंसाली इन आरोपों को नकार चुके हैं.

फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मवाती की भूमिका में हैं. इस फिल्म को लेकर विरोध इस कदर हुआ कि दीपिका को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं. इस मुद्दे पर पूरा बॉलीवुड एक साथ भंसाली के साथ खड़ा रहा. इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा लेकिन इससे संबंधित याचिका को खारिज कर दिया गया. 'पद्मावती' इसी महीने एक दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों के कारण इसे टाल दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget