एक्सप्लोरर

तो क्या वोट बैंक के लिए हो रहा है 'पद्मावती' का विरोध? हकीकत बयां कर रहे हैं ये आंकड़े

पहले इस फिल्म का विरोध कुछ राजपूत संगठन कर रहे थे लेकिन अब इसमें दिग्गज नेता भी कूद चुके हैं. इस मुद्दे पर अब सियासी दल भी अपने अपने हिसाब से बैटिंग करने में जुट गए हैं.

नई दिल्ली: देशभर में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर भारी विरोध चल रहा है. पहले इस फिल्म का विरोध कुछ राजपूत संगठन कर रहे थे लेकिन अब इसमें दिग्गज नेता भी कूद चुके हैं. इस मुद्दे पर अब सियासी दल भी अपने अपने हिसाब से बैटिंग करने में जुट गए हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक चौहान तक इस फिल्म का खुलेआम विरोध कर चुके हैं. सिर्फ बीजेपी ही नहीं फिल्म पर सवाल उठाने वालों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं. दरअसल 'पद्मावती' के बहाने हर कोई राजपूतों की राजनीति साधने में लगा है.

आरोप है कि इस फिल्म के विरोध के पीछे गुजरात चुनाव भी एक वजह है. एबीपी न्यूज़ के पास कुछ ऐसे आंकड़े हैं जो इन आरोपों को सही साबित करते हैं. देश में राजपूतों की आबादी 7.5 करोड़ है. जो कुल आबादी का 5% हैं यही वजह है कि नेता पद्मावती के मुद्दे को भूनाने और वोट बैंक बनाने की राजनीति में लगे हुए हैं.

यहां आपको बताते हैं कि जिन राज्यों में इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है वहां पर होने वाले चुनावों में राजपूतों की कितनी अहम भूमिका है

  •  गुजरात के 17 से 18 जिलों में करीब 10% मतदाता राजपूत हैं. जो 20 से 25 सीटों पर जीत और हार तय करते हैं.
  • इसी तरह यूपी में भी निकाय चुनाव चल रहे हैं. जहां 10 से 11% राजपूत मतदाता हैं.
  • राजस्थान में अगले साल चुनाव होना है. जहां 7-8% वोटर राजपूत हैं.
  • मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की अगले साल चुनावी परीक्षा है. जहां 7-8% राजपूत वोटर 40-45 सीटों पर अहम रोल निभाते हैं.
  • यूपी में सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ राजपूत हैं. जो 100 सीटों पर निर्णायक हैं.

इसी सियासी गणित की वजह से नेताओं की जुबान आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है.

आपको बता दें कि यूपी के रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने बीजेपी को घेरने के लिए जोधा अकबर तक का इतिहास खंगाल डाला. आजम खान ने कहा, ''अकबर तो हमारा नहीं था मगर जोधाबाई तो तुम्हारी थी. क्यों दे दी, मैंने तो नहीं कहा था समाजवादी पार्टी ने भी नहीं कहा था. आज अकबर के गुनाहों की सजा हमें भी मिल रही है.'' इसके बाद आजम खान के बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के परिवार तक पहुंच गए और पूछा कि मुसलमानों को दामाद बनाने वाले स्वामी को उनसे इतनी नफरत क्यों है? आजम खान, ने पूछा, ''स्वामी जी आपने तो बेटी दे दी फिर भी मुसलमानों को गद्दार कह दिया. स्वामी जी देश की फ़िक्र के साथ साथ अपने परिवार की भी फ़िक्र करो.''

मुस्लिम विरोधी छवि वाले बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी पद्मावती के विरोधियों की कतार में सबसे आगे हैं. जिनका दावा है कि वो ये फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे. सुब्रमण्यम स्वामी इसका विरोध करते हुए कहा, ''हमने इसलिए प्रतिबंध लगाया है. जब तक आपत्तिजनक हिस्से हैं उसे नहीं निकालेंगे, उसे दिखाने नहीं देंगे.

हरियाणा बीजेपी प्रभारी सूरज पाल ने तो फिल्म में  पद्मवाती की भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण के सिर काटने वाले को 10 करोड़ इनाम देने की बात भी कह दी. इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले पश्चिम  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फिल्म का समर्थन किया था, सूरज पाल ने आज इशारों-इशारों में उनकी भी नाक काटने की बात कह दी.

फिल्म 'पद्मावती' फिल्म पर आरोप है कि इसमें इतिहास से छेड़छाड़ की गई है. राजपूत करणी सेना का मानना है कि ​फिल्म में पद्मावती और खिलजी के बीच आपत्तिजनक सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है. लिहाजा फिल्म को रिलीज से पहले पार्टी के राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाना चाहिए. हालांकि भंसाली इन आरोपों को नकारते हुए ये कह चुके हैं कि इस फिल्म में पद्मावती और खिलजी का पूरी फिल्म में साथ में कोई सीन नहीं है.

ये फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिलने के चलते रिलीज डेट टाल दी गई है. मेकर्स ने अभी नई  रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
'मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात
'ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget