एक्सप्लोरर

Confirmed: 'पद्मावत' के टक्कर में अब कोई नहीं, अक्षय कुमार ने 'पैडमैन' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई

'पद्मावत' की रिलीज डेट का ऑफिशियल एनाउंसमेंट होते ही 'पैडमैन' की रिलीज डेट को लेकर फिल्मी गलियारे में काफी सवाल उठ खड़े हुए थे. जिनका जवाब आज अक्षय कुमार ने संयजलीला भंसाली के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिया.

नई दिल्ली: इस महीने बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी को 'पद्मावत' और 'पैडमैन' में सबसे बड़ी भिडंत होने वाली थी. लेकिन अब अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. अब अक्षय की 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होगी. बता दें कि 26 जनवरी को ही 'अय्यारी' रिलीज होने वाली थी लेकिन जैसे ही 'पद्मावत' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ उसके साथ ही 'अय्यारी' की डेट 9 फरवरी कर दी गई. अब पैडमैन और 'अय्यारी' दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होंगी वहीं 'पद्मावत' के साथ अब टक्कर में कोई नहीं है. ऐसी रिपोर्ट्स पहले ही थीं कि अगर 'पैडमैन' 'पद्मावत' के साथ रिलीज होती है तो उसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा.

आज अक्षय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''संजय लीला भंसाली के लिए ये जरुरी है कि वो 'पद्मावत' को जल्द से जल्द रिलीज करें, इसलिए मैं अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज को बदलने के लिए तैयार हो गया. 'पैडमैन' अब 9 फरवरी को रिलीज होगी.' वहीं भंसाली ने कहा, ''पद्मावत' काफी मुश्किलों के बाद बनी है, हमने तय किया कि इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा लेकिन इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' भी रिलीज होने वाली थी. लेकिन हमने अक्षय कुमार से 'पैडमैन' की रिलीज डेट को बदलने का निवेदन किया, और वो मान गए, जिसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.''

बता दें कि करणी सेना लगातार पद्मावत की रिलीज का विरोध कर रही है. ये फिल्म दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन बढ़ते विरोध के चलते डेट टाल दी गई थी. अब 25 जनवरी की रिलीज को लेकर भी विरोध जारी है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म के मेकर्स को काफी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कल इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया. गुजरात, राजस्थान और हरियाणा राज्य सरकारों द्वारा इस फिल्म पर लगाए गए बैन पर कल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी. सुप्रीम कोर्ट ने कल कहा "जब केंद्रीय फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने फिल्म को अनुमति दी है तो राज्य रोक नहीं लगा सकते.''

इसके अलावा इस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से भी आज सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है. याचिकाकर्ताओं की दलील थी कि CBFC ने नियमों के खिलाफ फ़िल्म को पास किया इसलिए फिलहाल फ़िल्म की रिलीज़ रोक दी जाए. लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि कल ही मसले पर आदेश दिया जा चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारा काम नहीं है. यह सरकार का काम है.''

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं. पहले इस फिल्म का नाम पद्मावती था लेकिन विरोध को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से नाम बदलने सहित कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया जिसे तुरंत मान लिया गया. अब इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट से भी हरी झंडी मिल गई है और बॉक्स ऑफिस पर कोई टकराने वाला भी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल 2027 में रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 2'? जानें- क्यों पोस्टपोन की गई फिल्म
साल 2027 में रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 2'? जानें- वजह
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 'मिर्जापुर द मूवी' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना दिया इतना सॉलिड रिकॉर्ड
'रामायण' ने 'मिर्जापुर द मूवी' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना दिया इतना सॉलिड रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'- 'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'-'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत, लेकिन आयुष्मान खुराना के करियर का बना ये रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत, लेकिन आयुष्मान खुराना के करियर का बना ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget