एक्सप्लोरर

चार दिनों में 'पैडमैन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ का आंकड़ा पार किया

इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार को 5.87 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में इस फिल्म की कमाई 45.92 करोड़ हो गई है.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अच्छी कमाई कर रही है. कामकाज वाले दिन सोमवार को भी इस फिल्म को देखने सिनेमाहॉल पहुंचे. ऑफबीट सब्जेक्ट पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की तरफ से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार को 5.87 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में इस फिल्म की कमाई 45.92 करोड़ हो गई है.

 

मार्केट एनालिस्ट  तरन आदर्श ने कमाई के आंकड़ों को जारी किया है. साथ ही बताया है कि ये फिल्म विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है. 'पैडमैन' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 2750 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. अक्षय कुमार सहित पैडमैन की पूरी स्टारकास्ट इस कमाई से बहुत खुश है. कल वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को अक्षय ने खास मैसेज दिया है. उन्होंने लिखा है कि 'इस वैलेंटाइन आपकी ज़िंदगी में जो महिलाएँ हैं उनके लिए आप कैंडी, चॉकलेट और फूलों के साथ पैड देना ना भूलें.'  

ये फिल्म तमिलनाडु के रहने वाले अरूणाचलम मुरूगनाथम के ऊपर बनी है जिन्होंने सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया. इनकी कहानी को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब में लिखी उसके बाद इस पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें राजी किया. यहां पढ़ें असली पैडमैन की पूरी कहानी. 

इसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को एबीपी न्यूज़ ने चार स्टार देते हुए लिखा है, ''सैनेटरी पैड और पीरियड जैसे मुद्दे पर तो लोग बात तक नहीं करना चाहते. अबतक हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक किसी भी बड़े स्टार ने इस विषय पर फिल्म बनाने की बात सोची तक नहीं लेकिन ये हिम्मत अक्षय कुमार ने दिखाई. एक बड़े स्टार के लिए ऐसा विषय चुनना बहुत मुश्किल है जिसका नाम लेते ही लोग नज़रें चुराने लगते हैं. जब लोग देखेंगे और सुनेंगे ही नहीं तो समझेंगे कैसे. लेकिन इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार अपनी बात दर्शकों तक आसान भाषा में पहुंचाने में कामयाब रहे हैं. पिछले साल इसी विषय पर 'फुल्लू' फिल्म आई थी लेकिन शायद ही आपने उस बारे में सुना भी हो. 'पैडमैन' देखने के बाद ये कहा जा सकता कि ये फिल्म गेम चेंजर भी साबित होने वाली है क्योंकि इसके बाद पीरियड्स और सैनेटरी पैड जैसे शब्दों को लेकर लोगों की राय बदलने वाली है. पढें पूरा रिव्यू- इंटरटेनिंग है अक्षय कुमार की 'पैडमैन', देखने के बाद पीरियड को लेकर बदलेगा समाज का नज़रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरू से शुरू करते हैं...' सलमान खान का यूट्यूब पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो
सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में बने टीचर और स्टूडेंट
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget