एक्सप्लोरर

Padmaavat Box Office: दूसरे हफ्ते भी जारी है 'पद्मावत' का शानदार कलेक्शन, जानें अब तक की कमाई

रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 225.50 करोड़ रुपये हो गई है.

नई दिल्ली: 'पद्मावती' से 'पद्मावत' हुई डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 225.50 करोड़ रुपये हो गई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े साझा किए हैं. शुरुआत में इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने काफी विरोध किया था. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज का यह दूसरा हफ्ता चल रहा है. 11वें दिन ही 'पद्मावत' 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी.

बता दें कि फिल्म को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण 'पद्मावत' को चार राज्यों में रिलीज नहीं किया गया था. इसका असर भी फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है. भारत के साथ-साथ फिल्म 'पद्मावत' विदेशों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

यहां देखिए फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े: Day 1: 19 करोड़ Day 2: 32 करोड़ Day 3: 27 करोड़ Day 4: 31 करोड़ Day 5: 15 करोड़ Day 6: 14 करोड़ Day 7: 12.50 करोड़ Day 8: 11 करोड़ Day 9: 10 करोड़ Day 10: 16 करोड़ Day 11: 20 करोड़ Day 12: 7 करोड़ Day 13: 6 करोड़ (Paid Previews): 5 करोड़ Total: 225.50 करोड़

'पद्मावत' रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसके साथ ही ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कमाई को पीछे छोड़ने के बाद ये फिल्म दीपिका की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

padmaavat

इसके साथ ही आपको बता दें कि 'पद्मावत' रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली की रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि दीपिका पादुकोण अभी भी अपनी फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं हैं.

गौरतलब है कि 180 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है फिल्म 'पद्मावत' को IMAX और 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है. IMAX और 3D फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने 20 करोड़ रुपए का खर्चा किया है. कुल मिलाकर फिल्म 200 करोड़ में बनी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
अमेरिका में दो वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी इंग्लिश फिल्म
रणबीर कपूर की 'रामायण' के अमेरिका में होंगे 2 वर्जन, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी इंग्लिश फिल्म
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget