एक्सप्लोरर

रिलीज के बाद भी जारी 'पद्मावत' का विरोध, मुजफ्फरपुर में सिनेमाहॉल में फेंका पेट्रोल बम

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है लेकिन फिल्म को लेकर होने वाला विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है लेकिन फिल्म को लेकर होने वाला विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक तरफ पुलिस उपद्रवियों पर शिकंजा कसने की लगातार कवायद में लगी है वहीं, दूसरी ओर उपद्रवी लगातार हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देते दिख रहे हैं. रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में फिल्म 'पद्मावत' के विरोध में सिनेमा हॉल में पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि इस मामले में कोई हताहत नहीं हुआ.

मुजफ्फरपुर में रविवार को 'पद्मावत' के विरोध में सिनेमा हॉल पर पेट्रौल बम से हमला किया गया, इस हमले के बाद पुलिस ने सिनेमाघरों की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. आपको बता दें ये घटना मुजफ्फरपुर शहर के श्याम सिनेमाहॉल की है.

Box Office Day 3: 100 करोड़ से एक कदम दूर है 'पद्मावत', ये रहा जबरदस्त कलेक्शन

इस मामले में पुलिस आरोपियों की शिनाख्त नहीं कर पाई है लेकिन उनका कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी के मुताबिक ऐसा लोगों में दशहत पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है.

दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म

जबरदस्त विरोध के बीच रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इस बात पर मुहर लगाती है इस फिल्म की जबरदस्त कमाई. रिलीज के बाद अब तक फिल्म करीब 83 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

'जौहर' का सीन शूट करने के बाद रणवीर हो गए थे बेहोश, जानें 'पद्मावत' की शूटिंग के दिलचस्प किस्से

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी फिल्म की रिलीज को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म को कुछ राज्यों में रिलीज नहीं किया गया. ऐसे में फिल्म मेकर्स का मानना है कि अगर ये फिल्म सभी राज्यों में रिलीज की जाती तो कलेक्शन के आंकड़े इससे भी कहीं ज्यादा होते.

ये फिल्म रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली की रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि दीपिका पादुकोण अभी भी अपनी फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं हैं. फिल्म के बजट की बात करें तो 'पद्मावत' करीब 180 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है. साथ ही इसके बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है. 180 करोड़ के बजट के बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने 20 करोड़ रुपए का खर्चा किया है.

'पद्मावत' पर स्वरा भास्कर का ओपन लेटर, 'जौहर' सीन के लिए संजय लीला भंसाली को लिया आड़े हाथ  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका
टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
टाइगर केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर रोक! उठाया बड़ा कदम
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, सभी आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, सभी आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget