एक्सप्लोरर

Padmaavat Box Office: रणवीर, शाहिद और संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी ओपनर, नहीं तोड़ पाई दीपिका का रिकॉर्ड

पहले दिन 19 करोड़ की कमाई के साथ 'पद्मावत' रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली की रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूआंधार कमाई की है. हालांकि बताया जा रहा है कि फिल्म को सभी राज्यों में रिलीज किया जाता तो ये फिल्म इससे कहीं ज्यादा कमाई कर पाती. हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सभी के साथ साझा किए हैं.

इन आंकड़ो के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म कि रिलीज से एक दिन पहले यानि 24 जनवरी को पेड स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इसके साथ अब इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. हालांकि बताया जा रहा कि ये कमाई इससे कहीं ज्यादा हो सकती थी अगर फिल्म सभी राज्यों में रिलीज की गई होती.

  इसके साथ ही ये फिल्म रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली की रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि दीपिका पादुकोण अभी भी अपनी फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं हैं. माना जा रहा फिल्म को लेकर करणी सेना समेत विरोधियों के प्रदर्शन के कारण फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा है. तरण आदर्श का कहना है कि अगह फिल्म को सभी राज्यों में रिलीज किया गया होता और फिल्म की रिलीज के खिलाफ इतना हिंसक विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाता तो ये फिल्म पहले दिम में करीब 28 से 30 करोड़ रुपए की कमाई कर लेती. फिल्म के बजट की बात करें तो 'पद्मावत' करीब 180 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है. साथ ही इसके बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है. 180 करोड़ के बजट के बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने 20 करोड़ रुपए का खर्चा किया है.  

पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को देखने के बाद माना जा रहा है फिल्म की वीकेंड कमाई भी काफी मायने रखने वाली है. आपको बता दें कि अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है. इसके कारण इस फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के लिए 2 हफ्ते यानि 15 दिन का समय है. 15 दिन से साथ-साथ फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी भी मिल रही है जो कि कमाई पर भी अच्छा प्रभाव डालने वाली है.

मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपए कमा लेगी. फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म का डायरेक्शन किया है संजय लीला भंसाली ने. हिंदी के साथ-साथ फिल्म को तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget