एक्सप्लोरर

OMG 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही कमाई में Sunny Deol से पिछड़े Akshay Kumar, जानें OMG 2 का कलेक्शन

OMG 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओएमजी 2 को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ओपनिंग मिली है. जानिए फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

OMG 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और पकंज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं. फिल्म को क्रिटिक्स ने भी शानदार बताया है. 15 अगस्त से पहले रिलीज हो रही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 से टक्कर है. पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं और ये आंकड़े OMG के स्टार्स और मेकर्स को राहत देने वाले नहीं हैं.

पहले दिन की कमाई (OMG 2 Opening Day Collection)

  • अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म को पहले दिन 8-10 करोड़ की ओपनिंग मिल रही है.
  • बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को PVR, Inox और Cinepolis से 6 करोड़ की कमाई हुई है. ये टोटल कमाई का 70% है. वहीं वीकेंड की कमाई की बात करें तो ये फिल्म 33 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. 
  • ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा और आने वाले दिनों में शानदार कमाई कर सकती है.
  • ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि 15 अगस्त की वजह से इस फिल्म को पांच दिनों का वीकेंड मिला है और शनिवार-रविवार में फिल्म अच्छी कमाई करेगी.

इस फिल्म के साथ ही सनी देओल की गदर 2 रिलीज हुई है. गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ की बंपर ओपनिंग मिली है. फिल्म की कमाई इतनी शानदार है कि सलमान खान भी खुद को रोक नहीं पाए और गदर 2 की तारीफ में कसीदे गढ़े. 

दबंग खान ने ट्विटर पर लिखा कि ढ़ाई किलो का हाथ और 40 करोड़ की ओपनिंग. पाजी आप छा गए हो. गदर 2 की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई!  

कैसी है Gadar 2 और OMG 2

एबीपी न्यूज़ ने गदर 2 को पांच में से 3.5 स्टार देते हुए लिखा है, 'जब तारा सिंह पाकिस्तान में दुश्मनों का बैंड बजाता है और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है तो पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठता है.' क्लिक करके पढ़ें रिव्यू

वहीं ओएमजी 2 को पांच में से चार स्टार मिले हैं. एबीपी न्यूज़ ने फिल्म को दमदार बताते हुए लिखा है अपने रिव्यू में लिखा है, ' क्या बच्चों को सेक्स एजुकेशन दी जानी चाहिए, क्या सेक्स पर बात करना गंदी बात है? OMG 2 इसी मुद्दे पर बनी एक जबरदस्त फिल्म है.' क्लिक करके पढ़ें OMG 2 का रिव्यू

यह भी पढ़ें

Gadar 2 Box Office Collection Day 1: गदर 2 ने पहले दिन की है बंपर कमाई, दूर-दूर तक टक्कर में नहीं है OMG 2, जानें कलेक्शन

पांच दिनों के वीकेंड में धुआंधार होगी गदर 2 की कमाई, जानिए कितना करोड़ कमाएगी फिल्म, कितने रिकॉर्ड टूटेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget