एक्सप्लोरर

आखिरी रात बेटे का ही नाम था जुबान पर, यह कसक लिए दुनिया को अलविदा कह गए ओम पुरी!

नई दिल्ली: ओम पुरी अब हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन, उनकी आखिरी दिन की एक बेहद रहस्यभरी कहानी सामने आई है. दुनिया छोड़ने से कुछ घंटे पहले तक ओमपुरी ने क्या क्या किया, कहां गए, किसको फोन किया, क्या हुआ... सब का जवाब नीचे जानने की कोशिश करेंगे.

रवि झांकल जो ओम पुरी के करीबी मित्र है उनके मुताबिक वह अकेले रह रहे थे. कोई देखने वाला नहीं था तो कुछ भी हो सकता था. वे दबाव में थे. हार्ट की समस्या तो थी उनको. पर्सनल प्रॉब्लम भी हो सकते हैं कई सारे. तनाव किसका था, क्यों था, उसका उनपर क्या असर पड़ रहा था, ये सब भी बडी कहानी है, इस तनाव को हराने के लिए वो अकेलेपन में शराब को साथी क्यों बना बैठे? रजा मुराद जो ओमपुरी के पुराने दोस्त हैं उन्होंने बताया, 'मुझे उनसे शिकायत है कि उन्होंने अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखा. वे हमेशा दिल की बात सुनते थे और हमेशा दिल की ही बात पर अमल करते थे. उस वजह से उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा. घर के बाहर भी और घर के अंदर भी. और उस वजह से मेरे ख्याल से उन्होंने शराब का सहारा लिया जिसका बहुत बुरा असर उनकी सेहत पर पड़ा. पिछले कई दिनों से उनके हाथ-पांव में रेशे आ रहा थे. मेरे ख्याल से वे बहुत ज्यादा शराब पी रहे थे.' अकेलापन, शराब और विवाद इस सबके बीच चलते चलते ओम पुरी अपनी जिंदगी के आखिरी दिन तक पहुंच गए. और उनके आखिरी कुछ घंटों में क्या हुआ जानने की कोशिश करते हैं... आपको बता दें कि जिंदगी की आखिरी रात ओम पुरी अपने घर से निकल कर पत्नी के घर गए. यहां बेटे से मिलने आए थे पर मुलाकात न हुई, बेटा पार्टी में था फोन पर बात हुई. आखिरी समय में ओम पुरी के साथ रहे फिल्म प्रोड्यूसर खालिद किदवई ने कहा, 'पैर में उन्हें थोड़ी तकलीफ थी जिस वजह से वह लंगड़ा कर चल रहे थे. मैंने उनसे कहा कि आपको जितनी देर पार्टी में रहना है रहिए उसके बाद मैं आपको घर छोड़ आऊंगा. वे बार-बार इशान को फोन कर रहे थे कि आजा बेटा...आजा...उनकी बातों से ऐसा लग रहा था कि बहुत दिनों से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई है. दोनों अलग ही रहते थे. उस वक्त ओम पुरी साहब थोड़ा इमोशनल थे. बाद में जब इशान नहीं आ पाया तो वे वहां से निकल गए.' एबीपी न्यूज़ संवाददाता मृत्युंजय सिंह के मुताबिक रात के करीब 10.30 बज रहे थे. नंदिता पुरी के घर से निकलकर ओम पुरी और खालिद किदवई मनोज पहावा के घर पहुंचे. मनोज पहावा के घर पर पैसे को लेकर बहस हो रही थी. लेकिन जब ओम पुरी मनोज पहावा के घर से निकले तो उनके चेहरे पर मायूसी थी. वे भावुक थे, जिसके बाद खालिद किदवई ने उन्हें ओशिवरा उनके घर पर छोड़ दिया. पुत्र से न मिल पाने की निराशा लिए ओम पुरी जिस दूसरे दरवाजे पर गए वहां भी उनको निराशा ही हाथ मिली. लड़ाई हुई, गुस्सा थे निराश, मायूस, भावुक हो कर वे कार में बैठ गए. अपने घर में जाने के बाद क्या हुआ, कैसे हुआ, क्यों हुआ कोई नहीं जानता पर अंतिम दिन अंतिम समय पर जो साथ थे उन्होंने जब सुबह बटुआ लौटाने के लिए फोन किया तो ओम पुरी दुनिया में नहीं थे. आपको बता दें कि उस आखिरी रात को ओम पुरी का बटुआ खालिद किदवई के गाड़ी में ही छुट गया था. अकेले और निराश हो चुके ओम पुरी की जिंदगी में पिछले कुछ दिनो में बहुत विवाद आए. वो सबसे बचते गए. लेकिन शायद निजी जिंदगी में चल रहे संघर्ष से वे पार नहीं पा सके और अपने चाहने वालों को मायूस कर दुनिया को अलविदा कह गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान, गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने शेयर किया वीडियो
हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान, गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने शेयर किया वीडियो
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget