एक्सप्लोरर

गैंगेस्टर बिश्नोई की धमकी- मैं सलमान खान को मार डालूंगा और वो भी जोधपुर में...

गैंगस्टर का दावा है कि उसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और आरोपों को साबित करने के लिए आज तक अदालत में कोई गवाह पेश नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: राजस्थान के गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है. शुक्रवार को बिश्‍नोई को कोर्ट में पेशी के पुलिस लेकर आई थी इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बिश्नोई ने सलमान को धमकी दी. धमकी का वीडियो भी एबीपी न्यूज़ के पास है जिसमें बिश्नोई कहता दिख रहा है, ''सलमान खान को जब यहीं जोधपुर में मारेंगे तब पता लग जाएगा उनको. अभी तो मैंने कुछ किया ही नहीं है. बिना मतलब ही मुझे इस केस में फंसाया गया है.'' गैंगस्टर का दावा है कि उसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और आरोपों को साबित करने के लिए आज तक अदालत में कोई गवाह पेश नहीं हुआ है. शुक्रवार को हत्या, अवैध वसूली, रंगदारी और फायरिंग के कई मामलों के आरोपी लॉरेंस को शुक्रवार को जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया. इसे लेकर ही जब उससे सवाल पूछा गया तो उसने कहा, ''वैसे तो मैं छात्र नेता हूं. पुलिस का तो काम है आरोप लगाना लेकिन अब हम करेंगे, कुछ खुलकर करेंगे.  अब अगर पुलिस मुझसे बड़ा अपराध कराना चाहती है तो मैं सलमान खान को मार डालूंगा और वो भी जोधपुर में.'' आपको बता दें कि सलमान खान द्वारा काले हिरणों का शिकार के मामले के बाद ही उनसे बिश्नोई समाज नाराज है. लॉरेंस भी बिश्नोई समाज का सदस्य है. इसलिए इस मामले को उससे जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि बुधवार को सलमान खान काले हिरणों के शिकार मामले में कोर्ट में पेश होने जोधपुर पहुंचे थे. 1998 में हुए इस मामले में सलमान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम भी आरोपी हैं. ये सभी कलाकार उस वक्त राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के लिए जोधपुर में मौजूद थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday BO Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget