एक्सप्लोरर

‘नानक शाह फकीर’ को SC से मिली हरी झंडी, पंजाब के CM बोले, मामले में सरकारी दखल की जरूरत नहीं

सरकार के प्रवक्ता ने अमरिंदर सिंह के हवाले से एक बयान में कहा, "पंजाब में फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने का फैसला अनावश्यक है क्योंकि फिल्म के निर्माताओं ने इसे पंजाब में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है."

चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'नानक शाह फकीर' की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है. अब फिल्म 13 अप्रैल को पूरे देश में रिलीज होगी. इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में इसको लेकर सरकार को किसी तरह के दखल देने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसी रिपोर्ट है कि फिल्म निर्माताओं ने इसे राज्य में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है. अमरिंदर सिंह ने मीडिया की उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिसमें पंजाब सरकार द्वारा फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने का आदेश जारी करने की बात कही गई है.

सरकार के प्रवक्ता ने अमरिंदर सिंह के हवाले से एक बयान में कहा, "पंजाब में फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने का फैसला अनावश्यक है क्योंकि फिल्म के निर्माताओं ने इसे पंजाब में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है."

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने सोमवार को सिख समुदाय के एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं के कथित रूप से आहत होने के कारण फिल्म पर बैन लगाने की घोषणा की थी. फिल्म में पहले सिख गुरु नानक देव जी को एक जीवित इंसान के रूप में चित्रित किया गया है और इसी से भावनाओं को चोट पहुंचने की बात कही जा रही है.

प्रवक्ता ने कहा, "फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में साफ तौर पर कहा था कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और जनभावनाएं जुड़ी होने के कारण उन्होंने फिलहाल पंजाब में फिल्म को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है."

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में सरकार की कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं है. राज्य सरकार हालात की समीक्षा करेगी और अगर भविष्य में जरूरत पड़ेगी तो उचित कदम उठाएगी. राज्य में शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा."

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि लेखकों और फिल्मकारों को अभिव्यक्ति की आजादी हासिल है लेकिन इस आजादी का इस्तेमाल किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए नहीं करना चाहिए. उन्होंने सिख संगठनों से फिल्म को लेकर किसी तरह की हिंसा नहीं करने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget