एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार के बाद अब ‘टॉयलेट’ के लिए समाज से लड़ेगा 'पिचकू', देखें फिल्म 'हल्का' का ट्रेलर

इसमें दिखाया गया है कि किस तरह वो अपने घर पर टॉयलेट बनाने के लिए सबसे लड़ता है और फिर अपनी कहानी का अमिताभ बच्चन यानि हीरो बन जाता है.

नई दिल्ली: अगर हर लाइफ की एक स्टोरी है तो हर कोई अपनी कहानी का अमिताभ बच्चन है. ये लाइन है फिल्म हल्का का जिसका ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है. इसमें एक छोटे से बच्चे पिचकू की कहानी दिखाई गई है जिसे खुले में शौच करना पसंद नहीं. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह वो अपने घर पर टॉयलेट बनाने के लिए सबसे लड़ता है और फिर अपनी कहानी का अमिताभ बच्चन यानि हीरो बन जाता है.

अक्षय कुमार के बाद अब ‘टॉयलेट’ के लिए समाज से लड़ेगा 'पिचकू', देखें फिल्म 'हल्का' का ट्रेलर

क्या है कहानी

हल्का (आराम) 8 वर्ष के लड़के पिचकू की कहानी है, जो बेहतर जीवन जीना चाहता है. वह खुले में शौच की आदत को अस्वीकार कर देता है. उसका सपना है – अपने लिए एक शौचालय का निर्माण. हल्का पिचकू के समर्पण, संघर्ष और आकांक्षा की कहानी है. पिता के विरोध के बावजूद वह अपना शौचालय बनाने में सफल होता है. इस तरह वह स्लम समुदाय का हीरो बन जाता है.

डायरेक्शन और एक्टर्स

'कड़वी हवा' और 'आई एम कलाम' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक माधव पांडा ने इस फिल्म को बनाया है. इसमें रणवीर शौरी और पाउली दाम जैसे कलाकार है. गंभीर मुद्दे पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर काफी ह्यूमरस है. डायलॉग्स काफी अच्छे हैं. वही बैकग्राउंड में चल रहा गाना भी काफी सुकून देने वाला है.

अक्षय कुमार के बाद अब ‘टॉयलेट’ के लिए समाज से लड़ेगा 'पिचकू', देखें फिल्म 'हल्का' का ट्रेलर

हाल ही में डायरेक्टर नीला माधब पांडा ने कहा हमारी फिल्म खुले में शौच के मुद्दे से जुड़ी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के लिए हमारा 'छोटा सा योगदान' है. पांडा ने एक कार्यक्रम में कहा, "यह हमारी टीम और हम सभी के लिए एक बहुत ही खास पल है. हमने इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है. हम अपने प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिनकी वजह से हम स्वच्छता की ओर पहुंचे है. इस कार्य के लिए यह फिल्म एक छोटा सा योगदान है." उन्होंने कहा, "यह बहुत-ही खास फिल्म है जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक अच्छा संदेश भी देती है. हम मंत्रालय और मंत्रियों के भी आभारी हैं जिन्होंने इस फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए अत्यधिक समर्थन दिया है और जिसके माध्यम से हम देश के हर कोने तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हमें आशा है कि इससे देश में 100 प्रतिशत खुले शौचालय मुक्त होने में मदद मिलेगी."

रिलीज से पहले ये फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अवॉर्ड जीत चुकी है. इसे मॉन्ट्रियल इंटरनेशनल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल और पोलैंड के किनोल्ब फेस्टिवल में अवॉर्ड मिल चुका है. यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होगी.

यहां क्लिक करके देखें हल्का का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget