एक्सप्लोरर

न कभी इकरार किया, न कभी इनकार किया, जानिए- दीपिका-रणवीर के प्यार की पूरी कहानी

फिल्मी दुनिया की खबर रखने वाले कहते हैं कि साल 2013 का दौर था जब फिल्म रामलीला की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती की नींव पड़ी, जवां दिलों की ये दोस्ती लगातार परवान चढ़ती रही, साथ-साथ काम करने का दौर भी लंबा होता गया.

मुंबई: बॉलीवुड में सितारों के बीच प्यार, मोहब्बत, इश्क की अफवाहों की गर्दिश ऐसी रहती है, जैसे घर की दीवार पर टंगी घड़ी की सुई टक-टक की आवाज़ के साथ हमेशा अपने वजूद का एहसास दिलाती रहती है. लेकिन कभी-कभी ये फंसाने, ये किस्से, ये कहानियां सिर्फ दास्तानें बनकर अतीत की गलियों में खो नहीं जाते, बल्कि दुनिया के सामने अपने मोहब्बत का इकरार भी करते हैं और एलान भी.

फिल्मी दुनिया की खबर रखने वाले कहते हैं कि साल 2013 का दौर था जब फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती की नींव पड़ी, जवां दिलों की ये दोस्ती लगातार परवान चढ़ती रही, साथ-साथ काम करने का दौर भी लंबा होता गया. 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की रिलीज के बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया, फिल्मी पर्दे पर भी दोनों साथ-साथ आते रहे. छोटी ही सही, लेकिन साल 2014 में फिल्म फाइंडिंग फैनी की शूटिंग के दौरान भी दोनों साथ आए. अब तक दोस्ती एक साल पुरानी हो चुकी थी, दोस्ती, मोहब्बत में बदल चुकी थी. बल्कि मोहब्बत की नींव मजबूत और जवां भी हो चली थी.

आज बॉलीवुड पर राज करने वाले दीपिका और रणवीर पहली ही फिल्म से बन गए थे स्टार

अब साल 2015 ने दस्तक दे दिया था, फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का दौर था. इस फिल्म में दोनों एक साथ आए, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों मुख्य किरदार में थे, जिस तरह से फिल्म की कहानी उस दौर में सुर्खियां बटोर रही थीं, उसी तरह दोनों की दोस्ती के प्यार में बदल जाने के किस्से फिल्मी गॉसिप का हिस्सा थे. कहा जाता है कि इस दौर में दोनों के बीच प्यार की डोर बहुत मजबूत हो गई.

न कभी इकरार किया, न कभी इनकार किया, जानिए- दीपिका-रणवीर के प्यार की पूरी कहानी

इन दोनों की अगली फिल्म थी पद्मावत, ये फिल्म यूं तो जनवरी, 2018 में रिलीज़ हुई, लेकिन इसकी शूटिंग 2017 में हुई. इस दौरान दोनों का प्यार इतना मजबूत हो चला कि दोस्ती और प्यार की बातें नहीं, बल्कि शादी की बातें मीडिया में सुर्खियां बनाने लगीं. खबरें उड़ने लगीं कि बॉलीवुड का ये चमकता सितारा जल्द ही जन्म जन्मांतर के बंधन में बंध जाएगा. चर्चाएं होती, पत्रकार सवाल करते रहे, टीवी शोज़ में सवाल पूछे गए और इंटरव्यूज़ में भी सवाल किए जाते रहे.

It's Official: सात फेरों के बाद सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे दीपिका-रणवीर, शादी के लिए दिन मुकर्रर

बीते चंद महीनों से शादी की तारीख को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाते रहे. पिछला हफ्ता तो मीडिया ने इस एलान में गुजार दिया कि इस तारीख को दोनों की शादी होगी, शादी में ये लोग शरीक होंगे, शादी की रस्में इस शहर में होंगीं, इत्यादि.

लेकिन कभी भी न दोनों ने इकरार किया, न इनकार...और आज, न सिर्फ दीपिका पादुकोण, बल्कि रणवीर सिंह ने भी एकदूजे के साथ रिश्ते में बंधने का एलान कर दिया. खास बात ये है कि दोनों 14, 15 नवंबर को शादी कर रहे हैं और दोनों की पहली फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला 15 नवंबर, 2013 को ही रिलीज़ हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget