एक्सप्लोरर

दिल्ली में शुरू हुई नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत की शादी की रस्में, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें देखिए

बिंदास अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत के साथ अपना रिलेशन ऑफिशियल किया और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

बॉलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल जज नेहा कक्कड़ की शादी की रस्में दिल्ली में शुरू हो गई हैं. वह इस वीकेंड पर सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी करने वाली हैं. नेहा अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शादी से जुड़ी हर जानकारी सोशल मीडिया पर अपडेट कर रही हैं.

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत पीले रंग के आउटफिट्स में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं. नेहा बेहद खुश दिख रही हैं जबकि रोहन उन्हीं में खोए नजर आ रहे हैं.

नेहा की बहन सोनू ने भी हल्दी सेरेमनी से अपने लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. सोनू ने लिखा,हल्दी फंक्शन के लिए मेरा लुक.इससे पहले नेहा की मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें सामने आई थीं.

दिल्ली में शुरू हुई नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत की शादी की रस्में, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें देखिए

बता दें कि इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में खूब ढोल नगाड़े बज रहे हैं. जिसकी थाप पर रोहनप्रीत और नेहा को जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है. वहीं दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दिए. स्टेज पर भी दोनों डांस करते दिखे.

फिलहाल जिस तरह से रस्में हो रही हैं, उससे साफ है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी भी जल्द ही हो जाएगी. हालांकि अभी तारीख को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं है. कयास लग रहे हैं 24 अक्टूबर को शादी हो सकती है हालांकि दोनों ने अपनी वेडिंग डेट का खुलासा नहीं किया है. कहा जा रहा है कि शादी दिल्ली में तो रिसेप्शन पंजाब में होगा.

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की खबरों के बीच पिछले दिनों दोनों का पहला सॉन्ग 'नेहू दा ब्याह' को भी रिलीज कर दिया गया है. जिसे उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं. गाने में दोनों की रोमांटिक जोड़ी को रोमांस करते देखा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
Rajesh Sharma Health: 'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget