एक्सप्लोरर

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का हुआ ब्रेक अप, इमोशनल होकर बोलीं-"मैंने उसे सब कुछ दिया और बदले में.."

सिंगर नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली ने अपने चार साल के रिलेशन को खत्म करते हुए ब्रेक अप कर लिया है. इस रिश्ते के टूटने से नेहा काफी परेशान और बेहद इमोशनल स्टेटस भी पोस्ट किया है.

नई दिल्ली: अपनी बिंदास अदाओं से फैंस के दिलों0 पर राज करने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी लाइफ के मुश्‍किल दौर से गुजर रही हैं. नेहा अपनी लव लाइफ को लेकर बेहद परेशान हैं. नेहा और उनके अभिनेता ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का ब्रेक अप हो गया है. चार साल के इस रिलेशन को खोने के बाद नेहा बुरी तरह टूट गई हैं और दर्द से उबर नहीं पा रही हैं. ये बात उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से जगजाहिर हो रही है.

दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे को अन फॉलो कर दिया है. नेहा ने कई इंस्‍टा स्‍टोरी शेयर कर अपने दिल दर्द बयान किया है. नेहा ने लिखा है "मुझे नहीं पता था कि दुनियां में इतने बुरे लोग भी रहते हैं. खैर...सब कुछ गंवाकर होश में अब आए, तो क्या किया...!"

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का हुआ ब्रेक अप, इमोशनल होकर बोलीं-

वहीं दूसरी पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा- "मुझे पता है कि अब सब लोग इस बारे में बात करने लग जाएंगे. लोग मुझे जज करेंगे. पता नहीं लोग क्या बोलेंगे. कुछ तो ऐसा भी कहेंगे जो मैंने किया भी नहीं. लेकिन कोई बात नहीं यह सब सुनने की और सहने की मुझे आदत हो गई है."

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का हुआ ब्रेक अप, इमोशनल होकर बोलीं-

आपको बता दें कि नेहा और हिमांश पिछले चार सालों से रिलेशन में थे. फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे. हाल ही में वह इंड‍ियन आइडल के सेट पर अपने आंसू नहीं रोक पाईं. एक कंटेस्‍टेंट ने प्‍यार भरा गाना गाया तो वह इमोशनल हो गईं. इन द‍िनों नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल को जज कर रही हैं. 13 दिसंबर को शूटिंग के दौरान सेट पर उनकी हंसी गायब थी. नेहा खुश दिल इंसान हैं और हमेशा उनके चेहरे पर मुस्‍कान रहती है. सेट पर जैसे ही एक प्रतिभागी ने गाना गाया तो नेहा बेहद भावुक हो गईं.

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का हुआ ब्रेक अप, इमोशनल होकर बोलीं-

तीन महीने पहले ही नेहा को इंडियन आइडल 10 के सेट पर ही हिमांश ने प्रपोज किया था. दोनों कई बार साथ नजर आए, वीडियो में भी दिखाई द‍िए. 'ओ हमसफर' का ये वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा गया था. इस गाने में नेहा और हिमांश का रोमांस देखने को मिला था. लेकिन प‍िछले दिनों ने नेहा का ब्रेकअप हो गया है और उनकी पोस्‍ट बताती हैं कि वो बुरी तरह टूट गई हैं. नेहा ने 'तू खींच मेरी फोटो', 'लड़की ब्‍यूटीफुल', 'कार में म्‍यूजिक बजा', 'लंदन ठुमकदा', 'काला चश्‍मा जचदा ऐ' जैसे शानदार गानों को अपनी आवाज दी है.

हिमांश कोहली ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'यारियां' से की थी. इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में आरजे थे. उसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर चैनल वी के शो 'हम से लाइफ' के साथ अभिनय की शुरुआत की. नेहा ने इंस्‍टाग्राम से हिमांश के साथ की तस्‍वीरें भी हटा दी हैं. कुछ वक्‍त पहले तक उनके इंस्‍टाग्राम पर हिमांश के साथ कई तस्‍वीरें थीं. हालांकि दोनों का ब्रेकअप क्‍यों हुआ इसकी कोई वजह अभी सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget