एक्सप्लोरर

नेहा भसीन का खुलासा- 21 साल की उम्र में अनु मलिक ने की थी ऐसी बदतमीजी

इंडियन आइडल में अनु मलिक की वापसी पर सिंगर सोना महापात्रा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है तो वहीं दूसरी और नेहा भसीन ने भी अब अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की मुश्किलें मीटू मामले में थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मीटू मूवमेंट के दौरान लगे आरोपों के कारण अनु मलिक के इंडिया आइडल के पिछले सीजन में जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी हालांकि इस सीजन में वापसी के बाद अब एक बार फिर से वो विवादों से घिर गए हैं. अनु मलिक की वापसी पर जहां सिंगर सोना महापात्रा ने आलोचना की है तो वहीं नेहा भसीन ने अनु मलिक को लेकर एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है.

सोना मोहपात्रा ने शो में अनु मलिक की वापसी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट में लिखा, "भारत में निर्भया स्तर की त्रासदी होने पर ही क्या लोग जागेंगे? मीटू मूवमेंट में अनु मलिक के खिलाफ बोलने के बाद मुझे जज की सीट छोड़ने के लिए कहा गया. मेरे को-जज ने कहा था कि मैंने अनु मलिक को जो पब्लिसिटी प्रदान की है उससे हमारे प्रतिद्विंदी शो की टीआरपी बढ़ गई है. एक साल बाद, सेक्शुएल हैरेसर एक बार फिर उसी सीट पर जाकर बैठ गया है."

सोना महापात्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए नेहा ने लिखा, "मैं आपसे सहमत हूं. हम एक बेहद सेक्सिस्ट समाज में रहते हैं. अनु मलिक एक प्रीडेटर हैं. मैं भी 21 साल की उम्र में उनकी अजीब हरकतों को देखकर वहां से भाग गई थी. मैंने खुद को एक मुश्किल स्थिति से बचा लिया था. वे मेरे सामने एक सोफे पर लेटे हुए एक स्टूडियो में मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे. मैं इसके बाद वहां से झूठ बोलकर भाग गई थी."

नेहा ने आगे लिखा है, "मैंने यह झूठ बोला कि मेरी मां नीचे इंतजार कर रही है और मैं वहां से भाग गई. इसके बाद उन्होंने मुझे मैसेज और फोन भी किया. जिस पर मैंने प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी. मैं उन्हें अपनी सीडी देने के लिए गई थी और एक गाना गाने का मौका मिलने की उम्मीद कर रही थी. वो मुझसे उम्र में बड़े हैं और उन्हें मुझसे जिस तरह का व्यवहार करना चाहिए था, वैसा बिहेवियर उन्होंने नहीं किया. अनु मलिक एक बदसूरत विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति है."

आपको बता दें कि सोना और नेहा के अलावा भी कई महिलाओं ने अनु मलिक पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. साल 1996 में अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक को सेक्शुएल हैरेसमेंट मामले में कोर्ट में घसीटा था. अनु मलिक के इंडियन आयडल में लौटने के बाद एक बार मीटू मूवमेंट सुर्खियों में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
CJP Protest: 'शर्म की बात है...' सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
अब कहां हैं महाकुंभ 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह
अब कहां हैं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget