एक्सप्लोरर

Munjya Box Office Collection Day 8: 'चंदू चैंपियन' के आगे भी ‘मुंज्या’ ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ का आंकड़ा छूने से अब रह गई इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन

Munjya Box Office Collection:‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है और अब ये 40 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर रह गई है.

Munjya Box Office Collection Day 8: शरवरी वाघ की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘मुंज्या’ सिनेमाघरों में बुलेट से भी तेज स्पीड से दौड़ रही है. इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये सिनेमाघरों में जमकर कारोबार कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है और अब ये 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की और तेजी से बढ़ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 8वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘मुंज्या’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी की कमाई?
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ‘मुंज्या’ रिलीज के पहले दिन से ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. बिना बड़े स्टार कास्ट वाली छोटे बजट की इस फिल्म ने जिस तरह से सिनेमाघरों में परफॉर्म किया है वो हैरान कर देने वाला है. दिलचस्प बात ये है कि ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 6 दिन में ही अपनी लागत वसूल कर ली थी और अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी दमदार कारोबार कर रही है.

 फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 8 करोड़, चौथे दिन 4 करोड़, पांचवें दिन 4.15 करोड़, छठे दिन 4 करोड़ और सातवें दिन 3.9 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 35.3 करोड़ का कारोबार कर लिया था. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में है और इसके दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 8वें दिन 3.35 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘मुंज्या’ का आठ दिनों का कुल कलेक्शन 38.65 करोड़ रुपये हो गया है.

चंदू चैंपियन के आगे भी ‘मुंज्या’ का भौकाल जारी
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज हुई. ‘चंदू चैंपियन’ का काफी बज था ऐसे में लग रहा था कि कार्तिक की इस फिल्म के आगे ‘मुंज्या’ टिक नहीं पाएगी.  लेकिन ‘मुंज्या’ पर ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज का कोई असर नहीं पड़ा है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके वीकेंड तक 50 करोड का आंकड़ा पार करने की उम्मीद  लग रही है. और इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शमिल हो जाए.

बता दें कि ‘मुंज्या’ में शरवरी वाघ, मोना सिंह और अभय वर्मा ने अहम रोल प्ले किया है.ये फिल्म दिनेश विजान की मैडॉक सुपरनेचुरल यूनिवर्स की स्त्री, भेड़िया और रूही के बाद चौथी फिल्म है.

ये भी पढ़ें:'हमारे बारह' की स्टारकास्ट को मिल रही रेप-मर्डर की धमकियां, एक्ट्रेस अदिति धीमान बोलीं- 'लोग गालियां दे रहे हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 15 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 1 बजे तक कलेक्शन 15 करोड़ के पार
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
Jana Nayagan BO: 7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते में कितना किया कलेक्शन
7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते का कलेक्शन
भारत में इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने मचाई जमकर तबाही, मिलकर कूटे 2100 करोड़ से ज्यादा, 100 करोड़ से नीचे एक भी नहीं
भारत में इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, 100 करोड़ से नीचे एक भी नहीं

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget