एक्सप्लोरर

Munjya Box Office Collection Day 7: हफ्ते भर बाद भी कायम 'मुंज्या' की दहशत! शरवरी वाघ की पहली हिट साबित हुई फिल्म

Munjya Box Office Collection Day 7: 'मुंज्या' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार कर रही है. ये फिल्म एक्ट्रेस शरवरी वाघ के करियर की पहली हिट बन गई है.

Munjya Box Office Collection Day 7: हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'मुंज्या' थिएटर्स में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं और ऐसे में फिल्म धमाकेदार कलेक्शन भी कर रही है. 7 जून को पर्दे पर आई 'मुंज्या' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार कर रही है. दमदार कलेक्शन के साथ ये फिल्म एक्ट्रेस शरवरी वाघ के करियर की पहली हिट साबित हो गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर 'मुंज्या' ने 4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन का कलेक्शन 8 करोड़ रुपए रहा. चौथे दिन फिल्म ने 4 करोड़ और पांचवें दिन 4.15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. वहीं छठे दिन की कमाई भी 4 करोड़ रुपए रही.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

हफ्ते भर में 'मुंज्या' ने की इतनी कमाई
'मुंज्या' के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. इसके मुताबिक फिल्म ने अब तक 2.28 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब शरवरी वाघ की फिल्म का कुल कलेक्शन 33.38 करोड़ रुपए हो गया है. इस कलेक्शन के साथ ये फिल्म शरवरी के करियर की पहली हिट बन गई है.

शरवरी वाघ की पहली हिट बनी 'मुंज्या'
शरवरी वाघ ने साल 2021 की फिल्म 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उनकी ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी. वहीं अब 'मुंज्या' के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी पहली हिट दी है. 

शरवरी वाघ का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी वाघ अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' में नजर आएंगी. ये फिल्म 14 जून, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'वेदा' में भी दिखाई देंगी. ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.

ये भी पढ़ें: बीवी के मंगलसूत्र से लेकर कलीरे तक में लिखवाया '8', अपने लकी नंबर से इतना ऑबसेस्ड है ये बॉलीवुड स्टार

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget