एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर उड़ी मुकेश खन्ना के निधन की अफवाह, अभिनेता ने खुद वीडियो जारी कर किया खंडन

बी. आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल निभाकर मशहूर हुए और फिर सीरियल 'शक्तिमान' में टाइटल रोल निभाकर लोकप्रियता की बुलंदियां छूनेवाले मुकेश खन्ना ने‌ अपनी मौत के खंडन से जुड़े इस वीडियो संदेश को एबीपी न्यूज़ के साथ भी साझा किया.

मुंबई: जाने-माने अभिनेता मुकेश खन्ना की मौत की अफवाहें आज देर शाम से तेजी से फैल रही थीं. मुम्बई के लीलावती अस्पताल में उनके कथित रूप से निधन‌ हो जाने‌ की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया था. एक शख्स द्वारा फेसबुक पर उनकी मौत की खबर डालने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद से मुकेश खन्ना का हालचाल जानने‌ के लिए उनका फोन लगातार बज रहा था. ऐसे में खुद मुकेश खन्ना ने एक वीडियो संदेश के जरिए इस खबर का खंडन कर दिया है.

बी. आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल निभाकर मशहूर हुए और फिर सीरियल 'शक्तिमान' में टाइटल रोल निभाकर लोकप्रियता की बुलंदियां छूनेवाले मुकेश खन्ना ने‌ अपनी मौत के खंडन से जुड़े इस वीडियो संदेश को एबीपी न्यूज़ के साथ भी साझा किया.

इस वीडियो संदेश में मुकेश खन्ना ने जो कुछ कहा है, वो इस प्रकार है, "मैं ये बताने के लिए आप सभी के सामने आया हूं कि मैं एकदम ठीक हूं. मुझे इस अफवाह का खंडन‌ करने के लिए कहा गया है... जिस किसी ने‌ इस खबर‌ को इस तरह से फैलाया है, मैं उसकी निंदा भी करना चाहता हूं... सोशल मीडिया के साथ ये एक समस्या है. मैं आप सभी को बता दूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं. आप सभी की दुआएं हैं मेरे साथ और जब आप लोगों की दुआएं किसी‌ के साथ हों तो‌ उसे क्या हो सकता है? मुझे लेकर फिक्रमंद होने के‌ लिए बहुत शुक्रिया... मुझे बहुत सारे फोन आ रहे‌ हैं तो‌ मुझे लगा कि मुझे अपने‌ दर्शकों को बता देना चाहिए कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में रह रहीं मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की‌ मौत की खबर भी पिछले दिनों काफी तेजी से‌ फैली थी. ऐसे में खुद मीनाक्षी शेषाद्रि ने‌ अगले दिन‌ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने‌ जिंदा होने की बात बताई थी. 

पिछले हफ्ते अनुपम खेर की कैंसर पीड़ित पत्नी और अभिनेत्री किरण खेर की मौत की अफवाह भी खूब तेजी से फैली थी. ऐसे में अनुपम खेर को देर‌ रात ट्वीट कर‌ इस अफवाह का खंडन‌ करना पड़ा था. बाद में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अनुपम खेर ने कहा कि किरण को लेकर आये दिन उड़ने‌वाली इस तरह की अफवाहें उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
अमेरिका में दो वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी इंग्लिश फिल्म
रणबीर कपूर की 'रामायण' के अमेरिका में होंगे 2 वर्जन, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी इंग्लिश फिल्म
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget