एक्सप्लोरर

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन, लम्बे समय से थीं बीमार

जानी-मानी अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल मुखर्जी का निधन हो गया है. पायल काफी समय से बीमार थीं.

मुंबई: 70 और 80 के‌ दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मौसमी चटर्जी और अपने जमाने के मशहूर गायक रहे दिवंगत हेमंत कुमार की पोती पायल मुखर्जी का गुरुवार को मुम्बई के माहिम स्थित हिंदूजा अस्पताल में निधन हो गया. वे महज 45 साल की थीं. फोन किये जाने पर खुद मौसमी चटर्जी ने एबीपी न्यूज़ से अपनी बेटी पायल की मौत की पुष्टि की.

बता दें कि पायल मुखर्जी लम्बे समय से गंभीर किस्म के डायबीटीज की मरीज थीं और पिछले दो सालों से लगातार कोमा की अवस्था में जी रहीं थीं.

उल्लेखनीय है कि पायल मुखर्जी ने साल 2010 में डिक्की सिन्हा नामक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी,‌ मगर डायबिटीज की गंभीर मरीज रहीं और 2017 से कोमा में पड़ीं अपनी बेटी पायल की कस्टडी हासिल करने के लिए उनके माता-पिता मौसमी चटर्जी और जयंता मुखर्जी ने नवंबर, 2018 में बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. इस याचिका के जरिए दोनों की ओर से इल्जाम लगाया गया था कि उनके‌ दामाद डिक्की द्वारा उनकी बीमार बेटी की देखभाल में कोताही बरती जा रही है और ऐसे में मौशमी और जयंता मुखर्जी ने कोर्ट से उन्हें अपनी बीमार बेटी से मिलने, गार्जियन के तौर पर उन्हें नियुक्त करने और आगे से दोनों को अपनी बेटी की देखभाल करने का हक देने संबंधी निर्देश जारी करने की गुजारिश की थी.

दायर याचिका के मुताबिक, पायल अप्रैल 2017 से लगातार कोमा में थीं और अपने घर ले जाने के बाद से ही उनके दामाद डिक्की ने दोनों को पायल से कभी भी मिलने नहीं दिया था और न ही कभी ठीक से पायल की देखभाल की.

याचिका के मुताबिक, डॉक्टरों ने बीमार पायल की घर में ही देखभाल की सलाह देते हुए 28 अप्रैल, 2018 को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था, इसके बाद से ही डिक्की ने मुम्बई में अपने खार स्थित घर में पत्नी पायल की देखभाल का जिम्मा संभाला हुआ था. उल्लेखनीय है पायल के माता-पिता ने‌ कोमा में पड़ी बेटी की ठीक से देखभाल नहीं किये जाने और बेटी से कतई नहीं मिलने का हवाला देकर पिछले साल नवंबर में खार पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉबी देओल ने खोला भाई सनी देओल की तगड़ी बॉडी का राज, जवानी में पीते थे ये चीजें
बॉबी ने खोला भाई सनी देओल की तगड़ी बॉडी का राज, जवानी में पीते थे ये चीजें
शाहिद कपूर नहीं, बॉबी देओल बनने वाले थे 'जब वी मेट' के 'आदित्य', इस वजह से हाथ से निकल गई फिल्म
शाहिद कपूर नहीं, बॉबी देओल बनने वाले थे 'जब वी मेट' के 'आदित्य', इस वजह से हाथ से निकल गई फिल्म
'मैंने प्यार किया' में बने सलमान खान के पिता, 11 साल पहले छोड़ा बॉलीवुड, अब कहां हैं और क्या कर रहे राजीव वर्मा?
'मैंने प्यार किया' में बने सलमान खान के पिता, 11 साल पहले छोड़ा बॉलीवुड, अब कहां हैं राजीव वर्मा?
पहली फिल्म की शूटिंग में बॉबी देओल के साथ हुआ था बड़ा हादसा, अब तक है पैर में रॉड
पहली फिल्म की शूटिंग में बॉबी देओल के साथ हुआ था बड़ा हादसा, अब तक है पैर में रॉड

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
Delhi News: दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
Video: 'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
Embed widget