एक्सप्लोरर

Moushami Chatterjee Birthday: रोने के सीन में बिना ग्लिसरीन जान फूंक देती थीं मौसमी चटर्जी, प्रेग्नेंसी के वक्त हुआ था ऐसा हादसा

Moushami Chatterjee: 70 के दशक की दिग्गज अदाकाराओं में मौसमी चटर्जी का नाम जरूर शामिल किया जाता है. वह बिना ग्लिसरीन के भी इमोशनल सीन में जान फूंक देती थीं.

Moushami Chatterjee Unknown Facts: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में मौसमी चटर्जी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है. उन्होंने अपनी अदाकारी से न सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई, बल्कि बंगाली सिनेमा में भी गहरी छाप छोड़ी. साल 1967 में बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से उन्होंने एक्टिंग  की दुनिया में कदम रखा था. उनके जन्मदिन पर आइए आपको अभिनेत्री से जुड़ी खास बातों से रूबरू कराते हैं.

बेहद कम उम्र में हुई शादी

मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 के दिन कोलकाता में हुआ था. उनके पिता फौज में थे. वहीं, उनके दादा जज रह चुके थे. मौसमी की शादी बहुत कम उम्र में ही जयंत मुखर्जी से हो गई थी. जब उन्होंने सात फेरे लिए, तब वह 10वीं में पढ़ रही थीं. बताया जाता है कि एक रिश्तेदार की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए उनकी शादी कर दी गई थी. बहुत कम लोगों को ही यह मालूम होगा कि शादी के बाद ही मौसमी ने अपने करियर की शुरुआत की. उस जमाने के हिसाब से यह बेहद बड़ी बात थी.

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू

साल 1972 में मौसमी ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म का नाम 'अनुराग' था. इसके बाद उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया. वह 'अंगूर', 'मंजिल' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आईं. 70 के दशक के कई बड़े सितारों राजेश खन्ना, संजीव कुमार और विनोद मेहरा के साथ उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया.

बेहद खास है मौसमी की यह बात

मौसमी चटर्जी उस जमाने में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों में वह छठे नंबर पर थीं. आपको हैरानी होगी कि वह इमोशनल सीन को बिना ग्लिसरीन के बेहद आसानी से करती थीं. इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने बताया था कि वह बिना ग्लिसरीन के सीन में रोती थीं, क्योंकि वह हमेशा कहानी में गहराई से डूब जाती थीं.

जब प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ हादसा

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान हुए हादसे के बारे में बताया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, 'रोटी कपड़ा और मकान' की शूटिंग के दौरान वह गर्भवती थीं. फिल्म में उन्हें रेप सीन शूट करना था. उस दौरान वह गिर गईं, जिसकी वजह से उन्हें ब्लिडिंग होने लगी. हालांकि, उनकी किस्मत अच्छी थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिसकी वजह से उनके बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ.

आज भी इस गम से जूझ रहीं एक्ट्रेस

मौसमी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया. पहली बेटी का नाम पायल और दूसरी का नाम मेघा है. हालांकि, पायल अब इस दुनिया में नहीं हैं. काफी समय तक गंभीर बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया. कहा जाता है कि बेटी की मौत से एक्ट्रेस को गहरा सदमा पहुंचा. आज भी वह इस गम से उबर नहीं पाई हैं.

Dil Se की शूटिंग के दौरान बस के फ्लोर पर सो जाते थे Shah Rukh Khan, तिग्मांशु धूलिया ने SRK को लेकर किया ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget