एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: कभी 'नाक से गाने' पर बना मजाक, आज वही बना म्यूजिक इंडस्ट्री का सुपरस्टार

Himesh Reshammiya Fame: एक सितारा जिसका सफर नहीं रहा आसान, आवाज की वजह से कई बार बना मजाक, सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया की कहानी.

हिमेश रेशमिया का नाम सामने आते ही रोमांस में डूबी आवाज सामने आ जाती है. 23 जुलाई 1973 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मे हिमेश रेशमिया आज बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी अनूठी आवाज और संगीत से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. हालांकि, उनका उनका सफर आसान नहीं रहा. अपनी खास आवाज की वजह से उनका मजाक भी बना और लोगों ने तरह-तरह के ताने भी कसे.

हिमेश रेशमिया के सफर में मुश्किलें

एक समय उनकी नाक से गाने की शैली का मजाक उड़ाया गया, लेकिन आज वही स्टाइल उनकी पहचान बन चुकी है. हिमेश न केवल एक बेहतरीन सिंगर बल्कि संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्माता के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी है.

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया एक मशहूर संगीतकार थे, जिनसे हिमेश को संगीत की प्रेरणा मिली। मात्र 11 साल की उम्र में हिमेश ने अपने बड़े भाई को खो दिया, जिसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा. शुरुआत में हिमेश का रुझान संगीत की ओर नहीं था, लेकिन पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा. यह फैसला उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

सिंगिंग का सफर

हिमेश ने साल 1998 में सलमान खान, काजोल, धर्मेंद्र और अरबाज खान जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बतौर संगीतकार बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद 'हेलो ब्रदर', 'कुरुक्षेत्र', 'जोड़ी नंबर 1' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में उनके संगीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा. 'हमराज' के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला. हालांकि, असली सफलता साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' से मिली, जिसका म्यूजिक एल्बम उस साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम बना. इस फिल्म ने हिमेश को बॉलीवुड के टॉप संगीतकारों में शामिल कर दिया।

इसके बाद 'रन', 'टार्जन', 'ऐतराज' और 'दिल मांगे मोर' जैसी फिल्मों में उनके संगीत ने धूम मचाई. हिमेश ने 'आशिक बनाया आपने' से बतौर गायक अपना डेब्यू इस क्षेत्र में किया. उनकी नाक से गाने की शैली को शुरू में खूब ट्रोल किया गया. लोग उन्हें 'नाक से गाने वाला सिंगर' कहकर मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन हिमेश ने इसे अपनी ताकत बनाई. 'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा', 'तम्मा तम्मा' और 'आपका सुरूर' जैसे गानों ने उन्हें यंगस्टर्स का चहेता बना दिया. उनकी अनूठी आवाज और कैची धुनों ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया.

उनके गाने कल्‍ट बन गए और लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया, उनके गाने आज भी छोटे शहरों में हर किसी की प्‍ले लिस्‍ट में मिल जाते हैं.

हिमेश ने आजमाया एक्टिंग में हाथ

संगीत में सफलता के बाद हिमेश ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. उनकी पहली फिल्म 'आपका सुरूर' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत रही. फिर आई 'कर्ज' और 'रेडियो' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को ज्यादा सराहना नहीं मिली. इसके बावजूद, हिमेश ने हार नहीं मानी और बतौर निर्माता और गीतकार भी अपनी प्रतिभा दिखाई.

हिमेश का निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा. उन्होंने 1995 में कोमल से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद साल 2018 में हिमेश ने सोनिया कपूर से शादी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 5.30 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 5.30 बजे तक का कलेक्शन
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

वीडियोज

Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget