एक्सप्लोरर

Box Office पर 'मिशन मंगल' और 'बाटला हाउस' के बीच जबरदस्त टक्कर, जानें किसने की कितनी कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' दोनों ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई. इन दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' दोनों ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई. इन दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है.

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ईसरो) के मिशन मार्स पर आधारित फिल्म 'मिशन मंगल' ने गुरुवार को अपने पहले दिन 29 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि 'बाटला हाउस' ने 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. हालांकि 'मिशन मंगल' को बड़े स्क्रीन काउंट का फायदा मिला. अक्षय की यह फिल्म देशभर के 3,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई जबकि जॉन की 'बाटला हाउस' 2750 स्क्रीन्स पर दिखाई गई.

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाटला हाउस' साल 2008 में हुए दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित है.फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विटर पर इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबर्स का ऐलान किया.

तरण ने ट्वीट किया, "बाटला हाउस' ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि टकराव की वजह से कमाई प्रभावित हुई..दोपहर बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी..स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी से इसके बिजनेस में अधिक तेजी आई..शुक्रवार से रविवार तक और अधिक कमाई हो सकती है..गुरुवार को फिल्म ने भारत में 14.59 करोड़ का बिजनेस किया."

तरण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर या उसके आसपास रिलीज हुई अक्षय की पहली फिल्मों से उनकी हालिया फिल्म 'मिशन मंगल' की तुलना भी की. अक्षय की इन बाकी फिल्मों की अपेक्षा 'मिशन मंगल' ने 15 अगस्त के दिन सबसे अधिक कमाई की.

साल 2016 (शुक्रवार : कार्यदिवस) में आई 'रुस्तम' ने अपने ओपनिंग डे में 14.11 करोड़ रुपये , 2017 (शुक्रवार : कार्यदिवस) में रिलीज हुई 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ने 13.10 करोड़ रुपये, 2018 (बुधवार : कार्यदिवस) में आई 'गोल्ड' ने पहले दिन 25.25 करोड़ का मुनाफा किया और 2019 में आई 'मिशन मंगल' ने पहले दिन (गुरुवार : अवकाश दिवस) 29.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अक्षय फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर ध्यान नहीं देना चाहते.

 

अक्षय ने अपने एक फैन के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, "इस फिल्म को बनाने के पीछे का मकसद अधिक से अधिक बच्चों को प्रेरित करना और विज्ञान में उनकी रुचि को विकसित करना था. यही मेरे लिए असली सफलता है, बॉक्स ऑफिस नंबर्स नहीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ एक ही किंग है...' शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार
शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, 'किंग' के नए पोस्टर पर लुटाया प्यार
'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
'रामायण' के क्लैश से डरे अंशुमन झा! आगे बढ़ाई अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज डेट
'रामायण' से डरे अंशुमन झा! आगे बढ़ाई अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget