एक्सप्लोरर

COVID 19: भारत मूल की मिस इंग्लैंड ने कायम की मिसाल, मरीजों की सेवा के लिए ज्वाइन किया अस्पताल

साल 2019 में मिल इंग्लैंड चुनी गई भाषा मुखर्जी ने भी इस समय में मरीजों की मदद के लिए अस्पताल ज्वाइन करने का फैसला लिया है. कोलकाता मूल की भाषा मुखर्जी जिन्होंने पिछले साल मिस इंग्लैंड का खिताब अपने नाम किया था.

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को एकजुट कर दिया है और इस मुश्किल दौर से गुजर रहे समाज में हर कोई अपनी क्षमता अनुसार एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. हाल ही में देखा गया है कि देश दुनिया में डॉक्टरों की जरूरत अचानक बढ़ गई है ऐसे में कई जाने-माने चेहरे भी हॉस्पिटल्स में बतौर वॉलंटियर करते नजर आ रहे हैं.

साल 2019 में मिल इंग्लैंड चुनी गई भाषा मुखर्जी ने भी इस समय में मरीजों की मदद करने का फैसला लिया है. कोलकाता मूल की भाषा मुखर्जी जिन्होंने पिछले साल मिस इंग्लैंड का खिताब अपने नाम किया था. वो एक मेडिकल स्टूडेंट रही हैं और खिताब जीतने के बाद उन्होंने इससे ब्रेक लेने का फैसला लिया था. लेकिन कोरोना एपेडेमिक के मद्देनजर उन्होंने लोगों की सेवा के लिए वापस आने का फैसला लिया है.

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए भाषा ने कहा, ''मैं अफ्रीका, तुर्की और भारत में कई जगह गई. एशियन देशों में मैं सबसे पहले भारत आई थी. इसके बाद मुझे कई और देशों में जाना था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उन्हें टाल दिया गया. मैं जानती हूं कि इस समय मेरे लिए सबसे सही जगह अस्पताल है.''

उन्होंने कहा, ''मैं वापस घर जाना चाहती थी. घर जाते ही मैं सीधा काम पर जाना चाहती थी. मुझे इंग्लैंड के हालातों के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी. इसलिए मेरे लिए ये फैसला लेना बिल्कुल मुश्किल नहीं था.'' आपको बता दें कि मार्च के शुरुआती हफ्तों में भाषा भारत में ही थी. लेकिन वायरस के आउटब्रेक के बाद वो वापस लौट गईं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget